भारत के अग्रणी गैजेट एवं एक्सेसरी ब्राण्ड इनबेस ने नई स्मार्टवॉच ‘अरबन लाईट X’का लॉन्च किया है
इनबेस की अरबन लाईट X एक आधुनिक वियरेबल डिवाइस हैं जो हेल्थ एवं एक्टिविटी मॉनिटरिंग के लिए बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है और आपके स्मार्टफोन का इंस्टेन्ट असिस्टेन्ट बन जाती है
बड़े डिस्प्ले, लम्बी बैटरी लाईफ और ढेरों सेंसर्स के साथ यह आपकी हेल्थ एवं फिटनैस पर निगरानी बनाए रखने में मदद करती है
भारत के अग्रणी गैजेट एवं एक्सेसरी ब्राण्ड इनबेस ने नई स्मार्टवॉच ‘अरबन लाईट X’का लॉन्च किया है। जो आपके लिए फिटनैस और स्टाइल का सच्चा साथी बन जाएगी तथा सेहतमंद एंव सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करेगी। इनबेस की अरबन लाईट X एक आधुनिक वियरेबल डिवाइस हैं जो हेल्थ एवं एक्टिविटी मॉनिटरिंग के लिए बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है और आपके स्मार्टफोन का इंस्टेन्ट असिस्टेन्ट बन जाती है। बड़े डिस्प्ले, लम्बी बैटरी लाईफ और ढेरों सेंसर्स के साथ यह आपकी हेल्थ एवं फिटनैस पर निगरानी बनाए रखने में मदद करती है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अरबन लाईट X बड़े, क्रिस्प एवं शार्प 1.6’’ के स्क्वेयर डिस्प्ले तथा एलुमिनियम एवं पॉलीकार्बोनेट से बने प्रीमियम लक्ज़री हाइब्रिड केसिंग में आती है। यह बेहद लाईटवेट, स्लिम, त्वचा के लिए अनुकूल एवं स्वेट रेज़िस्टेन्ट सिलिकॉन स्ट्रैप्स के साथ पांच आकर्षक रंगों (जैट ब्लैक, क्रिमसन रैड, सिल्वर ब्लू, सिल्वर ग्रीन और सिल्वर पिंक) में उपलब्ध है। ऐसे में यह आपके डेली आउटफिट से लेकर पार्टीवियर परिधानों तक सभी के साथ खूब जंचेगी।
इसका IP68 वॉटर और डस्ट रेज़िस्टेन्ट फीचर, पावरफुल टेक्नोलॉजी से लैस है, जो अपने आप में सम्पूर्ण पैकेज है। अरबन लाईट एक्स, पावरफुल रियलटेक चिपसेट, ब्लूटुथ V5.0 के साथ लम्बी रेज में भी बेहतरीन कनेक्टिविटी देती है। साथ ही इसका पावर मैनेजमेन्ट लम्बी बैटरी लाईफ को सुनिश्चित करता है। स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करते ही यह स्मार्टफोन का इंस्टेन्ट असिस्टेन्ट बन जाती है, आपको सभी नोटिफिकेशन देती है। इसकी मदद से आप आप स्मार्टफोन के कॉल्स, कैमरा, वॉल्युम आदि सभी को कंट्रोल कर सकते हैं।
स्मार्टवॉच हेल्थ और फिटनैस के लिए सच्चा साथी है। ढेरों सेंसर्स के साथ आप अपनी हेल्थ पर पूरा ध्यान दे सकते हैं तथा एक्टिव और फिट जीवनशैली जी सकते हैं। इसके इंटेलीजेन्ट हेल्थ सेंसर आपके ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, स्टैप्स, स्लीप आदि सभी को टै्रक करते हैं। अगर आप कम व्यायाम करते हैं तो यह स्मार्टवॉच सीडेन्टरी एलर्ट देती है। इसका गाइडेड ब्रीदिंग मोड तनाव को कम करने में मदद करता है।
सेहत और व्यायाम के अलावा अरबन लाईट एक्स बेहद स्टाइलिश भी है। आप अपने मूड और आउटफिट के नुसार ढेरों वॉच फेसेज़ में अपनी पसंद का वॉच फेस चुन सकते हैं। या वॉच फेस पर अपनी पसंदीदा तस्वीर लगा सकते हैं। इसके कलरफुल सिलिकॉन स्टै्रप्स को बदल कर आप अपने स्टाइल और पर्सनेलिटी में निखार ला सकते हैं। अंत में, इनबेस की अरबन लाईट एक्स लम्बी रीचार्जेबल बैटरी के साथ आती है, जो एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक चलते है और इस्तेमाल नहीं करने पर 60 दिन का स्टैण्डबाय टाईम देती है।
कीमत और उपलब्धताः
इनबेस अरबन लाईट एक्स अरबन ऑफिशियल वेबसाईट gourban.in और अग्रणी रीटेल स्टोर्स पर 2299 रूपये की शुरूआती कीमत पर 12 महीने की स्टैण्डर्ड वारंटी के साथ आती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile