आज कल हर घर में एक स्मार्ट टीवी तो लगा ही होता है और अगर आप भी चाहते हैं की आपके घर में भी एक स्मार्ट टीवी हो लेकिन कई टीवी आपके बजट के बाहर होते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं. हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्मार्ट टीवी डील जिसमें आप भारी डिस्काउंट के साथ ही कैशबेक जैसे ऑफर्स के फायदे उठा सकते हैं और घर ला सकते हैं एक ऐसा स्मार्ट टीवी जिसमें 50,000 रुपये से भी कम दाम में देखने को मिलते हैं बढ़िया स्पेक्स, दमदार फीचर्स और अच्छी पिक्चर क्वालीटी. आइए इस आर्टिकल के माध्यम से इस धमाकेदार डील के बारे में और जानें.
SurveySamsung 55-inch 4K UHD Smart LED TV की डील
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर सीमित समय के लिए Samsung के एक स्मार्ट टीवी पर ऐसी डील मिल रही है जिसमें आप 94,900 रुपये के इस स्मार्ट टीवी को मात्र 45,990 रुपये के दाम में खरीद सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी पर अभी 52 प्रतीशत तक की छूट मिल रही है और इसके साथ ही इसे Amazon Pay ICICI क्रडिट कार्ड से खरीदने पर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 5 प्रतीशत तक का कैशबेक और आम लोगों के लिए 3 प्रतीशत तक का कैशबेक उपलब्ध है.

इसके अलावा इस पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से ग्राहकों को इस स्मार्ट टीवी पर 4000 रुपये तक की और छूट मिल सकती है. इसके साथ ही Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इस स्मार्ट टीवी पर EMI लेने से ग्राहक 1,198 रुपये तक की इंटरेस्ट सेविंग्स कर सकते हैं.
Samsung 55-inch 4K UHD Smart LED TV के स्पेक्स
Samsung के 55 इंच के इस स्मार्ट टीवी में Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है जिसमें यूजर्स आसानी से यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, जिओ हॉटस्टार और अन्य OTT ऐप्स जैसे Apple TV भी चला सकते हैं. इस स्मार्ट टीवी में बढ़िया डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा एक दमदार स्पीकर सिस्टम भी मिलता है जो 20W तक का साउंड आउटपुट देता है.
यह भी पढ़ें: ये हैं जुलाई 2026 में 30000 रुपये से कम में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
