ये हैं जुलाई 2026 में 30000 रुपये से कम में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

ये हैं जुलाई 2026 में 30000 रुपये से कम में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

आज कल कम दाम वाले स्मार्टफोन्स ढूंढने काफी मुश्किल हो गए हैं, कई लोग मिड रेंज स्मार्टफोन्स में कम दाम वाले स्मार्टफोन्स खरीद तो लेते हैं लेकिन प्राइस के हिसाब से उनमें इतने फीचर्स और स्पेक्स नहीं मिलते हैं. कई स्मार्टफोन्स जो 25,000 रुपये से भी कम की प्राइस रेंज में आते हैं उनमें ना ज्यादा अपडेट्स और ना ही ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते हैं. ऐसे में 30,000 रुपये के प्राइस रेंज में आने वाले स्मार्टफोन्स थोड़े ज्यादा पैसे में बेहतरीन फीचर्स, बढ़िया डिस्प्ले और बेहतरीन परफॉरमेंस के साथ आते हैं. इस लिस्ट में आपको देखने को मिलेंगे 30,000 रुपये से कम के प्राइस में आने वाले सबसे बढ़िया स्मार्टफोन्स.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 Fusion (26,342 रुपये)

MOTOROLA Edge 70 Fusion

Qualcomm के दमदार Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Adreno 810 GPU देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 6.8 इंच का एक बड़ा और दमदार Extreme AMOLED डिस्प्ले साथ लाता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है जो इसे सुरक्षित रखता है. इस स्मार्टफोन में एक दमदार 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 68W तक की टर्बो चार्जिंग के साथ आता है.

Realme P4 Power (28,979 रुपये)

realme p4 power camera close look

यह लाजवाब स्मार्टफोन 6.8 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें बढ़िया रिफ्रेश रेट के साथ ही गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मिलती है. इस स्मार्टफोन के सबसे बढ़िया स्पेक्स में से एक है इसकी 10001mAh की शानदार बैटरी जो 80W तक की अलट्रा चार्जिंग के साथ आती है. इसमें बढ़िया बैटरी और डिस्प्ले के साथ ही एक डूअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलता है. इसके साथ ही इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा भी है.

Motorola Edge 70 (28,799 रुपये)

Motorola Edge 70 Pro Plus Camera, chipset and RAM leaked before India Launch 4 June

5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाले Motorola Edge 70 में 68W तक की टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिसके साथ ही इसमें Qualcomm का दमदार Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट भी मिलता है. इस स्मार्टफोन में यूजर्स को एक दमदार ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड एंगल कैमरा और 3 इन 1 लाइट सेंसर देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 50MP का वाइड एंगल लैंस भी मिलता है.

Motorola Edge 60 Pro (30,190 रुपये)

Motorola Edge 60 Pro

6.7 इंच के बड़े P-OLED डिस्प्ले के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जो गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें एक दमदार ट्रिप्ल रियर कैमरा डिस्प्ले मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अलट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें एक 50MP का दमदार सेल्फी कैमरा भी मिलता है. यह स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 90W तक की टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Realme P4 Pro (28,740 रुपये)

Realme P4 Pro 5G phone gets price deals on Flipkart republic day sale

Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसमें 80W तक की अलट्रा चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही इसमें 6.8 इंच का एक कर्वड AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है जो गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है. इसमें एक दमदार डूअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा मिलता है और इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: क्या ई-रिक्शा के जैसे ATM मशीन को भी किया जा सकता है कंट्रोल? इस वीडियो से मची सनसनी, देखें क्या है सच

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile