Dolby Vision-HDR 10+ के साथ लॉन्च हुए नए TV..85-इंच की स्क्रीन के साथ मचाया बवाल, देखें प्राइस
Haier की ओर से इंडिया के बाजार में M70 Series के नमाए Mini LED TV लॉन्च कर दिए हैं।
इनमें Dolby Vision के अलावा HDR 10+ का सपोर्ट आदि भी मिलता हैं।
यहाँ सभी TV के प्राइस देखने को मिलेंगे।
TV खरीदते वक्त अगर बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट फीचर दोनों ही देखना बेहद जरूरी है। की बार यह दोनों ही चीजें एक स्मार्टटीवी में मिल जाती हैं, तो कभी कभी बहुत तलाश करने के बाद भी ऐसा नहीं हो पाता है। हालांकि, अब आपको ज्यादा इधर उधर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Haier ने भारत में एक नई टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है, यह टीवी सीरीज आपकी दोनों ही जरूरतों को पूरा कर रही हैं। कंपनी की ओर से उसकी Mini LED M70 Series के टीवी पेश कर दिए गए हैं,जिनमें आपको Google Gemini पर आधारित बहुत से AI Feature मिलते हैं। इसके अलावा यह स्मार्ट टीवी बड़ी स्क्रीन साइज़ में भी आते हैं। आइए इनके सभी फीचर और प्राइस आदि पर नजर डालते हैं।
Surveyखास तकनीकी से लैस हैं ये स्मार्ट टीवी
यह Smart TV Series Intelligent Micro Dimming Technology पर बनी है, इसके अलावा इसे अलग अलग 5 स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया गया है, ऐसा कह सकते हैं कि इस टीवी सीरीज को अलग अलग 5 साइज़ में खरीदा जा सकता है। कीमत को देखा जाए तो यह 39,190 रुपये से शुरू होती है। कंपनी की ओर से अभी जून महीने में HQLED P7 Pro Series के टीवी भी लॉन्च किए गए थे, जो 35,990 रुपये की शुरुआती कीमत में आते हैं।
किस साइज़ को किस प्राइस में खरीदा जा सकता है?
इस नई Mini LED M70 Series में कंपनी की ओर से 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच स्क्रीन साइज़ में टीवी पेश किए हैं। सभी मॉडल की वारंटी को अगर देखा जाए तो यह 3 साल है।
43 इंच वाले मॉडल के प्राइस को देखा जाए तो यह आपको 39,190 रुपये में मिलने वाला है, इसके अलावा आइए अन्य मॉडल्स की कीमत देखते हैं।
55 इंच स्क्रीन साइज़ वाला मॉडल 56,590 रुपये में मिलने वाला है, 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 74,990 रुपये है। 75 इंच स्क्रीन साइज़ के प्राइस को देखते हैं तो यह 1,02,990 रुपये है, इसके अलावा 85 इंच की स्क्रीन वाला मॉडल 1,69,990 रुपये के प्राइस में मिलता है।
TV में क्या क्या मिलता है?
इस नई Smart TV Series में Intelligent Micro Dimming Technology वाली Mini LED Screen मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें एक AI Picture Quality Engine भी दिया है। यह Smart TV Series AI Features से पूरी तरह लैस है, जिसमें AI Colour Boost, AI Motion और AI Noise Reduction शामिल हैं। यह Series Dolby Vision, HDR10+ और Cinematic Vision जैसे Features के साथ आती है।
साउन्ड कैसा है?
यह Smart TV Series 50W के 2.1 Channel Speaker Setup के साथ आती है, जो एक Decent Home Theatre जैसा Audio Experience देने का दावा कर रही है। इसमें MEMC Technology का भी इस्तेमाल किया गया है, जो Motion Blur को कम करने में मदद करती है।
Gaming और Smart Features की सम्पूर्ण डिटेल्स
कंपनी ने इस टीवी सीरीज में एक Dedicated Gaming Bar भी दिया है, जो Gamers के लिए काम की चीज है। यह Smart TV Series Google TV Platform पर काम करती है, यानी सारे Popular Apps और Features Google के Ecosystem के साथ आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Performance के लिए इस टीवी सीरीज के सभी Models 2GB RAM और 32GB स्टॉरिज के साथ आते हैं।
Connectivity और Pre-Installed Apps
Connectivity के लिए इस Smart TV Series में HDMI, USB, LAN, WiFi और Bluetooth जैसे Features मौजूद हैं। इसमें पहले से Pre-Installed OTT Apps भी मिलते हैं, जैसे Netflix, YouTube और JioHotstar, यानी टीवी को बॉक्स से निकालते ही आप इसका मज़ा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 5000 रुपये में खरीदें VW का HD Ready QLED TV, यहां मिल रहा 56 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
