Amazon Prime Day Sale की डेट से कुछ दिनों पहले ही पर्दा उठ गया था। ई-कॉमर्स साइट पर यह सेल 4 जुलाई को शुरू हो रही है। इसके बाद यह सेल 72 घंटे के लिए चलने वाली है। अभी तक के लिए सेल में मिलने वाली डील आदि से पर्दा नहीं उठा था, लेकिन अब धीरे धीरे जैसे जैसे सेल नजदीक आ रही है, वैसे वैसे इस सेल में मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट की जानकारी भी सामने आती जा रही है। सेल का आयोजन इंडिया में Prime Members मात्र के लिए 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच होने वाला है। इस दौरान जो डिटेल्स सामने आई हैं, उसके अनुसार सेल के दौरान ग्राहकों को 80% डिस्काउंट ऑफर किया जाने वाला है। यह ऑफर आपको अलग अलग प्रोडक्टस पर मिलने वाला है, इतना ही नहीं, अगर आप कुछ बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इंसटेंट डिस्काउंट आदि भी मिल सकता है।
अगर आप Amazon Sale में भाग लेना चाहते हैं तो आपको जानकारी होना चाहिए कि आपको स्मार्टफोन्स पर इस सेल के दौरान या 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच सबसे उम्दा और बेहतरीन डिस्काउंट, डील और ऑफर मिलने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, सेल में Samsung, Vivo, Motorola के अलावा OnePlus और iQOO के फोन्स पर आपको 40% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, अगर अन्य प्रोडक्टस और गैजेट खरीदते हैं तो आपको 50% से लेकर 80% तक का ऑफर मिलने वाला है।
अगर आप Prime Member हैं और सेल के दौरान आप होम अप्लाइअन्सेस आदि को खरीदना चाहते हैं तो आप 55% तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। अगर आप वाशिंग मशीन आदि की खरीदारी कर रहे हैं तो आपको 55% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। फ्रिज आदि पर आपको सेल में 50% के आस-पास का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप माइक्रोवेव ऑवन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको 65% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है।
अगर आप इस सेल के दौरान अपने या अपने बच्चों के लिए लैपटॉप आदि खरीदना चाहते हैं तो आपको इस सेल का लाभ लेना चाहिए, क्योंकि सेल में आपको लैपटॉप आदि की खरीद पर 50% के आसपास का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा टैबलेट आदि को 40% के डिस्काउंट के अलावा हेडफोन्स को 75% और स्मार्टवॉच आदि पर 80% तक के आसपास का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप कैमरा आदि खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 70% के डिस्काउंट पर मिल जाने वाले हैं।
खरीदारों को कुछ ऑफर देने के लिए अमेजन की ओर से Prime Day Sale से पहले ही एक खास ऑफर निकाला है। इस ऑफर को देखते हैं तो इस समय अगर आप Prime Membership लेते हैं तो आप 500 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं। अमेजन प्राइम की सालाना मेम्बरशिप के लिए आपको 999 रुपये खर्च करने होंगे, हालांकि, इसका असल प्राइस 1499 रुपये है। वहीं 799 रुपये के प्लान को इस समय 599 रुपये में खरीदा जा सकता है और अगर आप 399 रुपये वाले प्लान को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 299 रुपये के प्राइस में मिल सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।
यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने फ्री के दाम में लॉन्च किया 85-इंच का बड़ा टीवी..फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल!