इस कंपनी ने फ्री के दाम में लॉन्च किया 85-इंच का बड़ा टीवी..फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल!

HIGHLIGHTS

TV खरीदने वालों के लिए इस समय एक तोहफा है।

भारत में इस कंपनी ने एक नया टीवी लॉन्च कर दिया है।

85-इंच की स्क्रीन वाला Mini LED SMart TV सस्ते में लॉन्च हुआ है।

इस कंपनी ने फ्री के दाम में लॉन्च किया 85-इंच का बड़ा टीवी..फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल!

आजकल वीकेंड पर फिल्म देखने के लिए सिनेमा हॉल जाना और वहां महंगे पॉपकॉर्न पर पैसे फूंकना हर किसी को अखरने लगा है। इसके अलावा OTT के बढ़ते ट्रेंड में भी लोगों को घर पर रहकर ही सिनेमा का मज़ा लेने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, लोग घर पर ही सिनेमा का मज़ा ले रहे हैं लेकिन अनुभव के मामले में उन्हें घर पर ही सिनेमा जैसा फ़ील भी चाहिए होता है। इसीलिए लोग अब घर पर ही सिनेमा हॉल जैसा होम थिएटर बनाने का जुगाड़ ढूंढते हैं। अगर आप भी अपने लिविंग रूम की दीवार पर एक ऐसा टीवी लगाना चाहते हैं जिसे देखकर आपके पड़ोसी भी यही कहें की यह टीवी है या सिनेमा का पर्दा? अगर आप भी ऐसे ही लोगों में हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Hisense ने इंडिया में पेश किया गजब का बड़ी स्क्रीन वाला टीवी

पॉपुलर ब्रांड हाईसेंस (Hisense) ने भारत में अपनी एकदम नई और बेहद प्रीमियम E8S Mini LED स्मार्ट टीवी सीरीज़ लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ में कंपनी ने 85 इंच तक का महा-साइज वाला मॉडल पेश किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि, 85 इंच का मिनी एलईडी टीवी है तो कीमत लाखों में होगी? लेकिन यहाँ आप गलत साबित हो सकते हैं। इस टीवी की यही सबसे बड़ी खासियत है कि यह आपको बजट में ही मिलने वाला है, इसका प्राइस सुनकर आपके होश ही उड़ जाने वाले हैं। आइए इस टीवी के बारे में सब जानते हैं और उसके बाद प्राइस पर भी एक नजर डालेंगे।

कितने साइज़ में आता है Hisense का यह टीवी?

Hisense की यह नई E8S सीरीज़ चार अलग-अलग स्क्रीन साइज़ में पेश की गई है, इसे आप 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के साइज़ में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको एक छोटे कमरे से लेकर बड़े हॉल तक के लिए साइज़ मिल जाते हैं।

क्या है इस स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी खासियत?

इस टीवी की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) को अगर देखा जाए तो इसमें ULED Mini LED पैनल मिलता है, जो 144Hz के सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। अगर आप टीवी पर गेमिंग करते हैं या लाइव क्रिकेट मैच देखते हैं, तो विजुअल्स इतने मक्खन की तरह चलेंगे कि मज़ा आ जाएगा। इसके अलावा, टीवी में ऑटो ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और फुल एरे लोकल डिमिंग जैसे फीचर्स हैं, जो अंधेरे कमरे में भी एकदम डीप ब्लैक और शानदार कलर्स दिखाते हैं।

एआई (AI) के सपोर्ट से टीवी बन जाता है सबसे शानदार!

आजकल हर चीज़ में AI आ रहा है, तो टीवी कैसे पीछे रहता? इस सीरीज़ में कंपनी ने अपना एडवांस Hi-View AI Engine दिया है, जो वीडियो की क्वालिटी को अपने आप इम्प्रूव कर देता है। कमाल की बात यह है कि इसके सबसे बड़े 85-इंच वाले मॉडल में और भी ज्यादा एडवांस Hi View AI Engine Pro लगा है, जो आपको बिल्कुल घर बैठे सिनेमा हॉल का फील देगा।

पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें HDR10+, डॉल्वी विजन IQ (Dolby Vision IQ) और फिल्ममेकर मोड भी मिल जाता है। इसके अलावा अगर साउन्ड आदि को देखा जाए तो इस टीवी के साथ आपको अलग से साउंडबार खरीदने की माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि इस टीवी में बिल्ट-इन सब-वुफर दिए गए हैं, जो दमदार बेस (Bass) और शानदार आवाज देने में सक्षम हैं। यह सीरीज़ VIDAA स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है और इसमें बिना रिमोट छुए काम करने वाला हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल भी है।

कनेक्टिविटी के लिए भी बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं!

आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस टीवी में आपको कई पॉर्ट्स भी मिल जाते हैं। इसमें सेटअप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और साउंड सिस्टम जोड़ने के लिए 4 HDMI पोर्ट्स, 1 USB 3.0 और 1 USB 2.0 पोर्ट मौजूद हैं। साथ ही वाई-फाई (WiFi), ब्लूटूथ और लैन (LAN) केबल का सपोर्ट भी मौजूद है।

वेरिएंट्स और उनकी अलग अलग कीमत?

आइए अब इन सभी प्रीमियम टीवी वैरिएंट्स की कीमत पर एक एक करके नजर डालते हैं।

  • 55 इंच मॉडल को कंपनी ने 57,990 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है।
  • 65 इंच मॉडल की कीमत 76,990 रुपये है।
  • 75 इंच के मॉडल को आप 99,990 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
  • 85 इंच (महा-साइज़) मॉडल: की कीमत को अगर देखा जाए तो यह 1,59,990 रुपये है।

यह स्मार्ट टीवी सीरीज़ अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे सभी बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेल के लिए आ चुका है। आप यहीं से इस टीवी मॉडल को खरीद सकते हैं। आपको यहाँ कई ऑफर और डिस्काउंट भी मिल जाने वाले हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेजेस का इस्तेमाल हुआ है।

यह भी पढ़ें: बिजली जाने पर भी मक्खन जैसे चलते हैं ये कूलर..लिस्ट का आखिरी वाला है ‘तूफ़ानी हवा का राजा’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile