Amazon Prime Day Sale में 80% के दिमाग-फाड़ डिस्काउंट में मिलेंगे टीवी और ये प्रोडक्ट! नोट करो डेट

HIGHLIGHTS

Amazon Prime Day Sale 4 जुलाई को शुरू हो रही है।

अमेजन की यह सेल 72 घंटे चलने वाली है।

इस सेल की डील आदि से अब पर्दा उठ रहा है।

Amazon Prime Day Sale में 80% के दिमाग-फाड़ डिस्काउंट में मिलेंगे टीवी और ये प्रोडक्ट! नोट करो डेट

Amazon Prime Day Sale की डेट से कुछ दिनों पहले ही पर्दा उठ गया था। ई-कॉमर्स साइट पर यह सेल 4 जुलाई को शुरू हो रही है। इसके बाद यह सेल 72 घंटे के लिए चलने वाली है। अभी तक के लिए सेल में मिलने वाली डील आदि से पर्दा नहीं उठा था, लेकिन अब धीरे धीरे जैसे जैसे सेल नजदीक आ रही है, वैसे वैसे इस सेल में मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट की जानकारी भी सामने आती जा रही है। सेल का आयोजन इंडिया में Prime Members मात्र के लिए 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच होने वाला है। इस दौरान जो डिटेल्स सामने आई हैं, उसके अनुसार सेल के दौरान ग्राहकों को 80% डिस्काउंट ऑफर किया जाने वाला है। यह ऑफर आपको अलग अलग प्रोडक्टस पर मिलने वाला है, इतना ही नहीं, अगर आप कुछ बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इंसटेंट डिस्काउंट आदि भी मिल सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 40% तक का डिस्काउंट

अगर आप Amazon Sale में भाग लेना चाहते हैं तो आपको जानकारी होना चाहिए कि आपको स्मार्टफोन्स पर इस सेल के दौरान या 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच सबसे उम्दा और बेहतरीन डिस्काउंट, डील और ऑफर मिलने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, सेल में Samsung, Vivo, Motorola के अलावा OnePlus और iQOO के फोन्स पर आपको 40% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, अगर अन्य प्रोडक्टस और गैजेट खरीदते हैं तो आपको 50% से लेकर 80% तक का ऑफर मिलने वाला है।

Home Appliances पर मिलेगी सोच से परे डील?

अगर आप Prime Member हैं और सेल के दौरान आप होम अप्लाइअन्सेस आदि को खरीदना चाहते हैं तो आप 55% तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। अगर आप वाशिंग मशीन आदि की खरीदारी कर रहे हैं तो आपको 55% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। फ्रिज आदि पर आपको सेल में 50% के आस-पास का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप माइक्रोवेव ऑवन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको 65% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है।

Laptop भी Prime Day Sale में मिलेंगे बेहद सस्ते

अगर आप इस सेल के दौरान अपने या अपने बच्चों के लिए लैपटॉप आदि खरीदना चाहते हैं तो आपको इस सेल का लाभ लेना चाहिए, क्योंकि सेल में आपको लैपटॉप आदि की खरीद पर 50% के आसपास का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा टैबलेट आदि को 40% के डिस्काउंट के अलावा हेडफोन्स को 75% और स्मार्टवॉच आदि पर 80% तक के आसपास का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आप कैमरा आदि खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 70% के डिस्काउंट पर मिल जाने वाले हैं।

Prime Day Membership नहीं है तो अभी खरीद लें

खरीदारों को कुछ ऑफर देने के लिए अमेजन की ओर से Prime Day Sale से पहले ही एक खास ऑफर निकाला है। इस ऑफर को देखते हैं तो इस समय अगर आप Prime Membership लेते हैं तो आप 500 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं। अमेजन प्राइम की सालाना मेम्बरशिप के लिए आपको 999 रुपये खर्च करने होंगे, हालांकि, इसका असल प्राइस 1499 रुपये है। वहीं 799 रुपये के प्लान को इस समय 599 रुपये में खरीदा जा सकता है और अगर आप 399 रुपये वाले प्लान को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 299 रुपये के प्राइस में मिल सकता है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने फ्री के दाम में लॉन्च किया 85-इंच का बड़ा टीवी..फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile