क्या आप भी अपने घर में एक नया स्मार्ट टीवी लगाना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो आप एकदम सही जगह पर हैं, आज हम आपके लिए लाए हैं अमेज़न पर मिलने वाली एक ऐसी स्मार्ट टीवी डील जिसके साथ आप 40,000 रुपये से भी ज्यादा दाम वाले एक स्मार्ट टीवी को 20,000 रुपये से भी कम के दाम में खरीद सकते हैं. 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलने वाली अमेज़न प्राइम डे सेल में मिल रही इस डील के साथ आप महा बचत कर सकते हैं! अगर आप इस डील की सारी डिटेल्स जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको इस डील की सारी जानकारी मिलेगी.
यह स्मार्ट टीवी डील ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर उपलब्ध है, इसमें आपको 49,999 रुपये के एक स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत की भारी छूट मिलेगी जो इसका दाम 17,499 रुपये तक ले आती है. अगर आपको यह बड़ा डिस्काउंट भी कम लगता है तो और बचत करने के लिए आपको इस स्मार्ट टीवी पर बढ़िया EMI ऑफर्स भी मिलते हैं.
इस स्मार्ट टीवी को खरीदते समय अगर आप AMEX क्रेडिट कार्ड, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड या BOBCARD के माध्यम से EMI लेते हैं तो आप इस स्मार्ट टीवी पर 512 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं. यह ध्यान में रखें कि इन कार्ड के इस्तेमाल पर आपको बैंक को एक छोटी प्रोसेसिंग फी देनी होगी.
अगर आप इस टीवी पर EMI नहीं लेना चाहते हैं तो आप इसे खरीदते समय Amazon Pay ICICI कार्ड का इस्तेमाल करके 5 प्रतिशत तक का कैशबेक पा सकते हैं. अगर आप प्राइम मेंबर नहीं हैं तो आपको इस पर 3 प्रतीशत तक का कैशबेक मिल सकता है. सारे ऑफर्स लगाने के बाद आप इस स्मार्ट टीवी को लगभग 16,987 रुपये तक के दाम में खरीद सकते हैं.
43 इंच का यह शानदार स्मार्ट टीवी प्रो QLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसका फ्रेमलेस डिज़ाइन इसकी जान है. इसमें मिलने वाले Dolby Audio फीचर की वजह से आपको एकदम सिनेमा वाला एहसास होगा और यह स्मार्ट टीवी 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है. इसके अलावा इसमें गूगल टीवी का सपोर्ट मिलता है और यह स्मार्ट टीवी ALLM टेक्नोलॉजी के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 शुरू! iPhone से लेकर Vivo V70 तक, सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे ये महंगे फोन्स