Amazon Prime Day 2026 शुरू! iPhone से लेकर Vivo V70 तक, सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे ये महंगे फोन्स

Amazon Prime Day 2026 शुरू! iPhone से लेकर Vivo V70 तक, सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे ये महंगे फोन्स

Amazon Prime Day 2026 सेल आज यानी 4 जुलाई रात 12 बजे से सभी प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है। इस साल Amazon अपनी Prime Day सेल की 10वीं एनिवर्सरी मना रहा है और इसी वजह से ग्राहकों के लिए पहले से भी बड़े ऑफर्स पेश किए गए हैं। सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलेगी, जिसमें सिर्फ प्राइम मेंबर्स को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट टीवी, टैबलेट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है। इसमें चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट दी जा रही है, जबकि SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड और एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा, प्राइम मेंबरशिप के शॉपिंग प्लान को भी 399 रुपये की जगह 299 रुपये प्रति वर्ष में उपलब्ध कराया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आपकी नजर लंबे समय से किसी प्रीमियम स्मार्टफोन पर थी, तो यह सेल खरीदारी का बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। Apple, Samsung, OnePlus, iQOO और अन्य बड़े ब्रांड्स के कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स इस बार पहले से बेहद कम कीमत में उपलब्ध हैं। बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे अतिरिक्त फायदे भी डील्स को और आकर्षक बना रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Amazon Prime Day 2026 की उन 5 सबसे बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताएंगे, जिन पर इस सेल के दौरान सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है और जो अपने सेगमेंट में शानदार वैल्यू ऑफर करती हैं।

iPhone 17e (यहां से खरीदें!)

Apple यह मॉडल अमेज़न प्राइम डे सेल में 64,900 रुपये की लिस्टेड कीमत में उपलब्ध है, लेकिन 3000 रुपये के कूपन डिस्काउंट से इसकी कीमत घटकर सीधे 61,900 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी उपलब्ध हैं जिससे यह आपको और सस्ता मिल सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra (यहां से खरीदें!)

फ्लैगशिप की कीमत वैसे तो 1,29,999 रुपये है लेकिन डील प्राइस में यह केवल 89,999 रुपये का मिल रहा है जो आम दिनों में देखने को नहीं मिलता। अन्य ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम की जा सकती है। यह ऑफर 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर है।

Vivo V70 (यहां से खरीदें!)

वीवो का यह शानदार फोन प्राइम डे की स्पेशल डील के तहत 48, 790 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो इसकी असल कीमत से काफी कम है। यह ऑफर 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर चल रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहतरीन कैमरा है।

Oneplus Nord 6 (यहां से खरीदें!)

oneplus nord 6 first sale today in india on amazon sale offers price specification

आमतौर पर 9000mAh बैटरी वाला Oneplus Nord 6 स्मार्टफोन 52,999 रुपये का मिलता है, जो अभी मात्र 42,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, यानी सीधे 10,000 रुपये की भारी छूट। वहीं 2000 रुपये का बैंक ऑफर और अच्छा खासा एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

iQOO 15R (यहां से खरीदें!)

लिस्ट का आखिरी फोन iQOO 15R प्राइम डे सेल के तहत केवल 49,999 रुपये में आपका हो सकता है, जिसकी असली कीमत 53,999 रुपये है। यह कीमत इसके 8GB + 256GB मॉडल के लिए है, जिस पर 2000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी पाया जा सकता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन फोन है।

यह भी पढ़ें: खास फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बने हैं ये 5 बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स, लेटेस्ट Vivo X300 Ultra भी लिस्ट में

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफिलिएट लिंक्स दिए गए हैं!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile