जैसा कि हम सभी जानते हैं सिनेमा के फैंस नयी रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। पूरे वीकेंड दर्शकों को बस शुक्रवार का ही इंतज़ार रहता है, क्योंकि शुक्रवार सप्ताह का वो दिन होता है, जब बड़ी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देती हैं, साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर शानदार सीरीज भी रिलीज़ होती हैं। अक्टूबर का ये तीसरा शुक्रवार भी दर्शकों के लिए मनोरंजन की भरमार लेकर आ रहा है। तो चलिए बिना देरी किए आपको बता देते हैं कि इस फ्राइडे ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक में कौन सी बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
यामी गौतम स्टारर फिल्म नयी नवेली एक हॉरर कॉमेडी मूवी है जो शुक्रवार की सबसे मजेदार रिलीज में से एक है, ये फिल्म कल यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आर्टिकल 370 और हक जैसी सीरियस फिल्मों के बाद नेशनल अवॉर्ड विनर यामी गौतम कॉमेडी जॉनर में लंबे समय बाद लौटीं हैं। मूवी में उनका किरदार डायन भाभी का है।
मास्टर प्लान एक क्राइम कॉमेडी मूवी है इस फिल्म की कहानी रोजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर महान चोर है। हालांकि, वह मोना लीसा की मूर्ति चुराने के पीछे है, जिसके लिए वह एक इटैलियन हैकर और फ्रैंच बम एक्सपर्ट को हायर करता है। ये फिल्म कल यानी 16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जायेगी।
डीसी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो सरत चंद्र चटोपाध्याय की नॉवेल देवदास पर बेस्ड है। इस मूवी में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी ने मुख्य भूमिका में नज़र आए है। ये फिल्म कल यानी 16 अक्टूबर को सोनी लिव पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म की कहानी देवदास के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बागी अपराधी है और चोरी में गलती होने और एक पुलिस ऑफिसर के मारे जाने पर भागा फिर रहा है।
आशा एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी पहले से ही सदमें से गुजर रही एक विदवा महिला पर बेस्ड है, वो महिला एक छोटे से एक्सीडेंट के बाद बेकाबू हो जाती है। हार न मानने की उसकी इस जिद के कारण उसका सामना एक ऐसे हिंसक आदमी से होता है, जो उसकी जिंदगी को एक बुरा सपना बना देता है। ये फिल्म कल यानी 16 अक्टूबर को ZEE5 पर रिलीज़ होगी।
रणबाली एक हिस्टोरिकल ड्रामा मूवी है जो 16 अक्टूबर को नयी नवेली के साथसिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी की सबसे ख़ास बात तो ये है कि इस मूवी में विजय और रश्मिका शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इस मूवी को तेलुगू के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा।
रजनीकांत की जेलर को तो दर्शकों ने बहुत पसंद किया था अब बारी है जेलर 2 की, ये मूवी आज यानी 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में एक बार फिर से वही दमदार एक्शन नज़र आया है। रजनीकांत के अलावा मूवी में विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई है। ये मूवी एक एक्शन थ्रिलर मूवी है।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 पसंद आई? तो OTT पर ये 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में भी जरूर देखें, सबकी IMDb रेटिंग 8 के पार