Samsung Galaxy F70 5G का इंडिया लॉन्च 18 अक्टूबर को, मिलेगा 50MP का OIS कैमरा और शानदार डिस्प्ले

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy F70 5G को इंडिया के बाजार में 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

फोन में 6.7-इंच की 120Hz sAMOLED डिस्प्ले के साथ 50MP OIS कैमरा मिलेगा।

Exynos 1330 5G प्रोसेसर के अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

Samsung इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में अपने नए फोन को जल्द ही लाने वाला है। इस फोन को कंपनी Samsung Galaxy F70 5G के तौर पर लॉन्च करने वाली है। Flipkart पर फोन की microsite live हो गई है, यहीं से इसके डिजाइन के अलावा इसके स्पेक्स आदि भी सामने आए हैं और सबसे बड़ी बात इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी यहीं से हुआ है। Samsung Galaxy F70 5G को भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

फोन को Vivid Blue और Bold Black कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाने वाला है। Design की बात करें तो इसके बैक पर एक वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है, इसमें LED फ्लैश भी होगी, इतना ही नहीं, इस फोन में कंपनी एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ साथ waterdrop notch को भी जगह देने वाली है।

Samsung Galaxy F70 5G में 6.7-इंच की एक FHD+ sAMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा भी दी गई है। परफॉरमेंस को देखा जाए तो इस फोन को कंपनी Exynos 1330 5G प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी। इसमें Android 16 के सात One UI का सपोर्ट मिकलने वाला है।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के आगामी फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इसमें एक 50MP मेन कैमरा के साथ OIS, 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलने वाला है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में कंपनी 13MP का फ्रन्ट कैमरा देने वाली है। यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आने वाला है, इसमें 25W फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलने वाली है।

Samsung Galaxy F70 5G में Circle to Search और Google Gemini AI जैसे फीचर भी मिलने वाले हैं। इसके अलावा Samsung Wallet के जरिए tap-and-pay की सुविधा और security के लिए Samsung Knox आदि भी फोन में मिलने वाला है।

प्राइस को देखा जाए तो अभी के लिए प्राइस सामने तो नहीं आया है, लेकिन Flipkart microsite पर शुरुआती कीमत 1X,XXX रुपये नजर आ रही है। ऐसे में, ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को इसके स्पेक्स आदि को देखते हुए 19,999 रुपये या इसके आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 16 vs OnePlus 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :