अब हरियाणा पहुंची Vodafone Idea की VoWi-Fi कॉलिंग सुविधा, जानें और कितने इलाकों में करती है सपोर्ट

Highlights

वोडाफोन आइडिया ने हरियाणा में शुरू की VoWi-Fi सर्विस

जानें किन राज्यों में उपलब्ध है वोडाफोन आइडिया VoWi-Fi सेवा

क्या फायदे हैं Wi-Fi कॉलिंग के

अब हरियाणा पहुंची Vodafone Idea की VoWi-Fi कॉलिंग सुविधा, जानें और कितने इलाकों में करती है सपोर्ट

वोडाफोन आइडिया VoWi-Fi (Vodafone Idea VoWi-Fi) कॉलिंग सर्विस हरियाणा में भी उपलब्ध हो गई है। सेवा राज्य में रहने वाले सभी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के उपभोक्ताओं को मिलेगी। यह Vodafone Idea Wi-Fi कॉलिंग सर्विस पाने वाला बारहवां राज्य है। कंपनी पूरे भारत में अपनी Wi-Fi कॉलिंग सर्विस को फैलाने का काम कर रही है और यह घरों के अंदर नेटवर्क कवरेज की समस्या का सही समाधान है।

vodafone idea recharge plan

किन राज्यों में उपलब्ध है वोडाफोन आइडिया की VoWi-Fi सेवा?

वोडाफोन आइडिया VoWi-Fi (Vodafone Idea VoWi-Fi) सेवा दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, राजस्थान, UP-ईस्ट, बंगाल, UPW, पंजाब, महाराष्ट्र, गोवा और हरियाणा राज्यों में उपलब्ध हो चुकी है।

कंपनी जल्द से जल्द देश के बाकी हिस्सों में भी सेवा पहुंचाने पर काम कर रही है। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी देश के कई हिस्सों में VoWi-Fi कॉलिंग सुविधा देते हैं।

vodafone idea news

ध्यान देना होगा कि, VoWi-Fi कॉलिंग का लाभ उठाने के लिए यूजर्स के पास एक्टिव कॉलिंग प्लान, मजबूत Wi-Fi कनेक्शन और ऐसा स्मार्टफोन होना चाहिए जो यह सेवा सपोर्ट करता हो। Wi-Fi कॉलिंग के लिए कोई अन्य चार्ज नहीं लगता है। वोडाफोन आइडिया की VoWi-Fi कॉलिंग सेवा से आप इंटरनेशनल कॉल्स भी कर सकते हैं।

VoWi-Fi से अगर आपके घर में नेटवर्क सिग्नल कमजोर हॉट तो भी आप Wi-Fi सिग्नल का लाभ उठा कर क्रिस्टल क्लियर वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। बताते चलें चुनिन्दा मोबाइल फोंस ही सर्विस सपोर्ट करते हैं इसलिए कंपनी की वैबसाइट या कस्टमर केयर से अपने फोन की जानकारी प्राप्त करें कि क्या वो VoWi-Fi कॉलिंग सपोर्ट करता है या नहीं। हालांकि, बाज़ार में आ रहे लगभग सभी नए स्मार्टफोंस में यह सुविधा मिलती है। 

नोट: Vi के रिचार्ज प्लान की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें!

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile