200 रुपये या 248 रुपये? वोडाफोन आइडिया का कौन सा ओटीटी प्लान है ज्यादा फायदे का सौदा?

By

वोडाफोन आइडिया के पास ऐसे कई प्रीपेड प्लान मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को मोबाइल डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा भी मिलता है। कंपनी के 200 रुपये और 248 रुपये वाले दो प्लान भी इसी कैटेगरी में आते हैं। दोनों प्लान्स की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग हैं। खास बात यह है कि ये दोनों रेगुलर सर्विस वैलिडिटी वाले प्लान नहीं, बल्कि डेटा वाउचर हैं। इनमें ओटीटी बेनिफिट्स के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स कई फिल्में और शोज़ फ्री में देख सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों प्लान्स में क्या-क्या मिलता है और किसके लिए कौन सा विकल्प ज्यादा उपयोगी हो सकता है।

वोडाफोन आइडिया का 200 रुपये वाला प्लान

Vi का 200 रुपये वाला प्लान 30GB हाई-स्पीड डेटा के साथ आता है। इस वाउचर की वैलिडिटी 28 दिनों की है। हालांकि, इसमें आउटगोइंग SMS की सुविधा नहीं दी गई है और यह यूजर्स की मोबाइल सर्विस वैलिडिटी को भी आगे नहीं बढ़ाता है। यानी इसे मुख्य रूप से डेटा और ओटीटी बेनिफिट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, FanCode, Chaupal, Klikk, ShemarooMe Gujarati और Marathi, Adda, Times Play, OTT, YuppTV, Pocket Films और अन्य प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी शामिल है।

वोडाफोन आइडिया का 248 रुपये वाला प्लान

248 रुपये वाला Vi प्रीपेड प्लान 6GB डेटा के साथ आता है और इसकी वैलिडिटी एक महीने की है। इस प्लान में भी मोबाइल सर्विस की वैलिडिटी शामिल नहीं है, इसलिए इसे डेटा वाउचर के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाता है।

इसमें मिलने वाले OTT प्लेटफॉर्म्स में JioHotstar, ZEE5, SonyLIV, Lionsgate Play, Fancode Play, Atrangi, Klikk और Chaupal शामिल हैं। इसके साथ यूजर्स को 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने का विकल्प भी मिलता है। हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा नहीं दिया गया है।

कौन सा प्लान है बेहतर?

दोनों प्लान्स के फायदे अलग हैं, इसलिए यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको किसे चुनना चाहिए। अगर आपकी प्राथमिकता लंबे समय तक ओटीटी कंटेंट का फायदा लेना है, तो 248 रुपये वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी वैलिडिटी 200 रुपये वाले प्लान की तुलना में करीब 2 से 3 दिन ज्यादा हो सकती है।

वहीं, अगर आपको ज्यादा मोबाइल डेटा और अनलिमिटेड 5G का फायदा चाहिए, तो 200 रुपये वाला प्लान ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसकी कीमत भी 248 रुपये वाले प्लान से कम है और इसमें 30GB डेटा मिलता है।

यह भी पढ़ें: 15 साल पुरानी 2 घंटे 43 मिनट की इस सस्पेंस थ्रिलर ने रातों-रात हिला डाला ओटीटी, टॉप 3 में जमकर कर रही ट्रेंड, IMDb 8.2

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By