Redmi 17C इंडिया में लॉन्च, खरीदने से पहले जरूर देखें ये 6 लेटेस्ट और सबसे तगड़े ऑल्टरनेटिव

By

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और नया लॉन्च हुआ Redmi 17C 5G आपको पसंद आया है, लेकिन खरीदने से पहले इसके कुछ और ऑल्टरनेटिव्स देखना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है। Redmi 17C 5G में 6.9 इंच की 120Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपके लिए Redmi 17C 5G के कुछ ऐसे ऑल्टरनेटिव स्मार्टफोन्स के विकल्प लेकर आए हैं, जो इसी साल लॉन्च हुए लेटेस्ट और सबसे तगड़े फोन्स हैं। इन फोन्स में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अलग-अलग प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए इन सभी स्मार्टफोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Lava Virat Curve 5G

इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G है। अगर आपको कर्व्ड डिस्प्ले के साथ दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो इसमें कई खास फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.75 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर चलता है। भारत में इसकी कीमत करीब 20,999 रुपये से शुरू होती है। Lava Virat Curve 5G के बेस वैरिएंट 6GB + 128GB की कीमत 23,999 रुपये है।

Vivo T5 Lite 5G

लिस्ट में अगला फोन Vivo T5 Lite 5G है। बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाले इस फोन में 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6.0 पर चलता है और IP65 रेटिंग के साथ आता है। Vivo T5 Lite 5G के बेस वैरिएंट 4GB + 128GB की कीमत 20,499 रुपये है।

Realme P4R 5G

अगर आपकी प्राथमिकता बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, तो Realme P4R 5G भी Redmi 17C का एक विकल्प हो सकता है। इसमें 17.3cm यानी करीब 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 चिपसेट पर चलता है। फोन 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी सबसे खास बात 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। Realme P4R 5G के बेस वैरिएंट 4GB + 64GB की कीमत 20,999 रुपये है।

iQOO Z11 Lite 5G

लिस्ट में अगला स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G है। कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी चाहने वाले यूजर्स के लिए इसमें कई फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6300 चिपसेट मिलता है। स्टोरेज की बात करें तो यह 4GB + 128GB और 6GB RAM वाले विकल्पों में आता है। इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS पर चलता है। iQOO Z11 Lite 5G के बेस वैरिएंट 4GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये है।

POCO M8 Power 5G

बड़ी बैटरी को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए POCO M8 Power 5G भी एक विकल्प है। इसमें 6.99 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट में आता है। इसमें 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित HyperOS पर चलता है। POCO M8 Power 5G के बेस वैरिएंट 6GB + 128GB की कीमत 24,999 रुपये है।

POCO M8x 5G

इस लिस्ट का आखिरी स्मार्टफोन POCO M8x 5G है। इस फोन में 6.9 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 चिपसेट पर चलता है और भारत में यह इस चिपसेट के साथ आने वाले शुरुआती फोन्स में शामिल है। फोन 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट में आता है। इसमें 7,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित HyperOS पर चलता है और स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का सपोर्ट मिलता है। POCO M8x 5G के बेस वैरिएंट 4GB + 128GB की कीमत 18,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A08 4G vs Moto G37 Power: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By