Samsung ने भारत के स्मार्टफोन्स बाजार में अपने दो नए फोन्स को पेश करके अपनी दो लाइनअप का विस्तार कर लिया है। असल में, Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 को कंपनी ने कमिंग सून के तौर पर लिस्ट कर दिया है। दोनों ही फोन्स में बड़ी बैटरी के अलावा दमदार स्पेक्स और फीचर के अलावा बेस्ट कैमरा मिलता है। सबसे बड़ी खासियत इन फोन्स की देखी जाएं तो सैमसंग ने इन दोनों ही फोन्स को 2032 तक के सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर पेश किया है। ये फोन्स IP64 के प्रोटेक्शन के अल्वा MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर से लैस हैं। आइए अब इनके स्पेक्स, फीचर और कीमत पर नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy M08 के साथ साथ Samsung Galaxy F08 में भी एक 6.7-इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले मिलेगी। यह डिस्प्ले 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आने वाली है। डिस्प्ले कलर्स की बात करें तो यह 16 मिलियन कलर के सपोर्ट से लैस होगी। दोनों ही फोन्स में IP64 रेटिंग मिलती है, जो इन फोन्स को पानी और धूल से बचाती हैं। दोनों ही फोन्स में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिलता है।
Samsung की ओर से इन फोन्स में MediaTek Helio G99+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर को जगह दी है। इनकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। दोनों ही फोन्स में 4GB की रैम के अलावा 64GB स्टॉरिज भी मिलती है। सैमसंग की ओर से दोनों नहीं फोन्स में 2TB तक की स्टॉरिज का सपोर्ट माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से दिया है। कंपनी दोनों फोन्स को एंड्रॉयड 17 पर लेकर आई है, और दोनों में ही 6 साल का सिक्युरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाला है।
अगर कैमरा को देखा जाए तो सैमसंग की ओर से दोनों नहीं फोन्स में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का अन्य कैमरा दिया जाने वाला है। दोनों ही फोन्स को कंपनी 8MP के सेल्फ़ी कैमरा पर लेकर आई है। मेन कैमरा के साथ कंपनी ने ऑटोफोकस के अलावा 10x तक की डिजिटल ज़ूम को भी शामिल किया है। फोन्स में 6000mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। Samsung की ओर से इन फोन्स में सर्कल टू सर्च के साथ साथ क्विक शेयर और Knox Vault के साथ SmartThings Support भी है। फोन में 4G LTE के अलावा डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फ़ाई 5 के साथ ब्लूटूथ 5.3, GPS और USB Type C पोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Jio का किफायती प्रीपेड प्लान: 70 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन! बेनिफिट इतने की गिनते-गिनते थक जाओगे!