Jio का किफायती प्रीपेड प्लान: 70 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन! बेनिफिट इतने की गिनते-गिनते थक जाओगे!

HIGHLIGHTS

जानिये जियो के इस 719 रुपये वाले प्लान के बारे में।

इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।

इस प्लान में OTT और AI फीचर्स के बेनिफिट भी मिलते हैं।

Jio का किफायती प्रीपेड प्लान: 70 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन! बेनिफिट इतने की गिनते-गिनते थक जाओगे!

यूँ तो रिलायंस जियो के आधिकारिक पोर्टल पर कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको जियो के एक ख़ास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम जियो के 719 रुपये वाले प्लान के बारे में आपको बताएंगे। इस प्लान में आपको न सिर्फ डेटा मिलता है बल्कि फुल ऑन OTT और AI सर्विसेज भी मिलती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। 70 दिनों के इस प्लान में आपको कुल 140GB डेटा मिलता है। आइये इस प्लान के बारे में आपको कुछ और ज़रूरी बातें बताते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio का 719 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान में यूज़र्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा ये प्लान एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है, लेकिन 2GB डेटा खत्म होने के बाद इंटेरटनेट स्पीड घटकर 64kbps तक सीमित हो जाती है।

साथ ही प्लान में 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। प्लान में ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलने वाला है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है। इस तरह ये 719 रुपये का प्लान सिर्फ डेटा और कॉलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें OTT, क्लाउड स्टोरेज और AI टूल्स जैसे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।

ये एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे

जियो इस प्लान में जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन तो दे ही रही है, लेकि साथ ही इसमें ग्राहकों को Jio AICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है। इसके अतिरिक्त इस प्लान में आपको AI बेनिफिट्स भी मिलते हैं। प्लान में ग्राहकों को Google Gemini का 18 महीने का Pro प्लान फ्री मिल रहा है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है। साथ ही इस प्लान में आपको 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे फीचर्स का लाभ भी मिलता है। ये कहा जा सकता है कि ये प्लान महज़ डेटा और कॉलिंग तक ही सीमित नहीं, बल्कि इसमें OTT, क्लाउड स्टोरेज और AI टूल्स जैसे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani की Reliance Jio का दिवाली से पहले तोहफा? पेश किए Jio के सबसे ताबड़तोड़ प्लान


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile