Samsung Galaxy A08 4G vs Moto G37 Power: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy A08 4G vs Moto G37 Power: डिस्प्ले, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy A08 4G को भारत में कंपनी के A-सीरीजके नए बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 18,499 रुपये है। वहीं Moto G37 Power भी इसी प्राइस सेगमेंट में आता है और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है जो नए Samsung फोन में नहीं है। दोनों हैंडसेट्स में 120Hz डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, लेकिन प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर सपोर्ट, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में दोनों के स्पेसिफिकेशन्स अलग हैं। आइए दोनों की तुलना करके देखते हैं कि 20 हज़ार के अंदर दोनों में से कौन बेहतर साबित होता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A08 4G vs Moto G37 Power

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy A08 4G में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। फोन में IP64 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है। इसका वजन 197 ग्राम और मोटाई 8mm है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Moto G37 Power में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 720×1604 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन में 264ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz टच सैंपलिंग और 1,050 निट्स तक HBM ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। इसमें भी IP64 रेटिंग मिलती है और इसके साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है। फोन का वजन 215 ग्राम और मोटाई 8.89mm है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy A08 4G में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR5X RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में अलग microSD कार्ड स्लॉट भी मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy A08 Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है। Samsung फोन के लिए छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। इसमें Circle to Search 3.0, AI एजेंट्स और Samsung के कनेक्टेड इकोसिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Moto G37 Power में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB से लेकर 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। RAM Boost फीचर के जरिए RAM को 12GB तक बढ़ाया जा सकता है और microSD कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। यह Android 16 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Samsung Galaxy A08 4G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G37 Power में भी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/1.8 है और इसमें PDAF सपोर्ट दिया गया है। सेकेंडरी कैमरा एक 2-इन-1 लाइट सेंसर है, जिसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर और फ्लिकर डिटेक्टर शामिल हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy A08 4G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।

Moto G37 Power में इससे बड़ी 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है। बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों के मामले में Moto G37 Power के स्पेसिफिकेशन्स बड़े हैं।

भारत में कीमत

  • Samsung Galaxy A08 4G की भारत में कीमत 18,499 रुपये है। यह कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है।
  • Moto G37 Power की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। यह कीमत 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की है।

यह भी पढ़ें: Amazon Sale में फ्री के भाव में मिलेंगे Samsung और अन्य ब्रांडस के फोन..चेक करें सब ऑफर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile