Jio के 10 साल पूरे होने पर बेटे की शादी से भी बड़ा तोहफा.. 299 रुपये में खरीद लें ये वाला फोन!

HIGHLIGHTS

Jio के 10 साल पूरे हो चुके हैं।

जियो की ओर से 299 रुपये की शुरुआती कीमत में 2G और 4G Phone दिए जा रहे हैं!

जियो की ओर से यह एक बड़ा नहीं सबसे बड़ा तोहफा है।

Reliance Jio ने देश में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। इसी का जश्न कंपनी इस समय मना रही है। ऐसे में JioBharat Feature Phones पर कंपनी एक स्पेशल डील लेकर आई है। कंपनी अपनी इस डील या ऑफर के साथ लाखों 2G यूजर्स तक पहुंचना चाहती है, जो इस नेटवर्क का अभी भी इस्तेमाल करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो नए ऑफर में 4G Phone के साथ 6 महीने के लिए नॉन-स्टॉप वॉयस और डेटा का लाभ सिंगल रिचार्ज में दिया जा रहा है। आइए इस पूरे ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आपको 299 रुपये के प्राइस में आखिर यह फोन मिलने कैसे वाला है।

नए ऑफर के बेनेफिट और सस्ते में कैसे मिलेगा फोन?

आप सभी जानते हैं कि JioBharat 4G Feature Phone की कीमत 1499 रुपये है। हालांकि, इस प्लान के साथ आपको 6 महीने का एक वैलिड प्लान भी दिया जा रहा है, आइए जानते हैं कि इस बेनेफिट का लाभ आप कैसे और कहाँ से ले सकते हैं।

इस ऑफर में आपको हर महीने 14GB डेटा दिया जाने वाला है, इसका मतलब है कि यह ऑफर आपको 0.5GB डेटा डेली दे रहा है। वह पूरे वैलिडिटी के लिए है। इस रिचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड HD Voice Calling किसी भी नेटवर्क पर मिलने वाली है। इसके अलावा रिचार्ज प्लान में आपको 6 महीने के लिए 300 SMS हर महीने मिलने वाले हैं। यह सब आपको इस रिचार्ज प्लान में हर महीने मिलने वाला है।

2G ग्राहकों के लिए JioBharat Plan

आइए अब इस प्लान के बारे में समझते हैं। नीचे आपको इस प्लान की फुल डिटेल्स मिलने वाली हैं।

मानकर चलिए कि आप 2G नेटवर्क पर हैं और आप हर महीने 199 रुपये कॉलिंग के लिए दे रहे हैं। इसका मतलब है कि आप 6 महीने के लिए इस प्लान के साथ 1200 रुपये के आसपास का खर्च कर रहे हैं। अब इस ऑफर के साथ आपको 1200 रुपये की कनेक्टिविटी मिलती है। इसके साथ साथ आपको एक ब्रांड न्यू 4G Phone भी मिलता है, और इसके लिए आपको केवल 299 रुपये ही व्यावहारिक तौर पर देने हैं, क्योंकि 1499 रुपये के इस फोन पर आपको 1200 रुपये का तो रिचार्ज ही मिल जा रहा है।

अन्य कई बेनेफिट से लैस है ये ऑफर

इसके अलावा आपको आपके मनोरंजन के लिए JioTV का एक्सेस भी मिलता है, आपको JioHotstar का एक्सेस भी दिया जा रहा है, इसके अलावा आपको JioSaavn का एक्सेस भी मिल रहा है। अगर आप डिजिटल पेमेंट करना चाहते हैं तो इस फोन के साथ यह भी संभव है। इस प्लान में आपको JioPay का एक्सेस भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी की ओर से आपको Jio Safety Shield का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके माध्यम से आप अपने परिवार के साथ अपनी लोकेशन को शेयर कर सकते हैं।

Jio Phone के फीचर कैसे हैं?

अगर आप इस JioPhone को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप जानते हैं कि आपके अगर सभी ऑफर के बाद देखा जाए तो मात्र 299 रुपये के आसपास ही खर्च हो रहे हैं। इस फोन में एक 2.4-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। प्लान में एक 2000mAh की बैटरी भी है, जो फोन से अलग की जा सकती है। इसके अलावा इसमें HD Voice Support के साथ साथ हेडफोन जैक का सपोर्ट भी मिलता है। फोन 4G VoLTE सपोर्ट से लैस है।

सस्ते में कैसे मिलेगा JioBharat Phone?

JioBharat Phone को बड़ी ही आसानी से खरीदा जा सकता है। इस फोन को खरीदने के लिए आपको केवल एक जियो यूजर होने की जरूरत है, या आप नए सिम को खरीदकर और MNP के साथ भी इस फोन को खरीद सकते हैं। आपको स्टोर से या कंपनी की वेबसाईट से इस फोन के लिए 1499 रुपये देकर ऑर्डर कर सकते हैं। ऑफलाइन बाजार में यह फोन आपको डायरेक्ट ही मिल जाने वाला है। हालांकि, याद रखें कि इस फोन की खरीद पर आपको 1200 रुपये के रिचार्ज भी मिल रहे हैं। ऐसे में आप टेक्निकल तौर पर केवल 299 रुपये ही दे रहे हैं। फोन की खरीद के बाद आपको क्या करना है आइए जानते हैं।

JioBharat Phone खरीदने के बाद क्या करें?

JioBharat Phone को खरीदने के बाद आपको 123 रुपये का पहला रिचार्ज करना है। ऐसा करने के साथ ही आपको फ्री में 6 महीने वाले ऑफर से जोड़ दिया जाने वाला है। इसका मतलब है कि आपको इस ऑफर के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कब तक मिल रहा है ये ऑफर?

बेटे की शादी के बाद मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो इतना शानदार ऑफर लेकर आई है। अब सवाल उठता है कि आखिर ये ऑफर का लाभ कब तक उठाया जा सकता है। यह ऑफर 20 अक्टूबर यानि दशहरे तक वैलिड है। इस ऑफर का लाभ ग्राहक JioBharat के मॉडल A1, B1, B2 और B3 पर उठा सकते हैं। इन फोन्स की खरीद के बाद आपको 6 महीने की सेवा फ्री में मिल जाने वाली है।

यह भी पढ़ें: Jio का किफायती प्रीपेड प्लान: 70 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन! बेनिफिट इतने की गिनते-गिनते थक जाओगे!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :