भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 249 रुपये और 250 रुपये है। दोनों रिचार्ज प्लान्स का मेन फोकस कॉलिंग और सर्विस वैलिडिटी पर है जिनमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, इन प्लान्स में मिलने वाले डेटा और दूसरे फायदे अलग-अलग हैं। खास बात यह है कि 249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डेटा इस्तेमाल करने का तरीका चुनने की सुविधा मिलती है, जो आमतौर पर दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटरों के प्लान में देखने को नहीं मिलती।
Vi का 249 रुपये वाला रिचार्ज 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को डेटा इस्तेमाल करने के लिए दो विकल्प मिलते हैं। ग्राहक या तो हर दिन 0.5GB डेटा ले सकते हैं या फिर पूरी वैलिडिटी के लिए 14GB डेटा एक साथ प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लान में डिफॉल्ट तौर पर 0.5GB डेली डेटा एक्टिव रहता है। अगर कोई यूजर पूरा 14GB डेटा एक साथ इस्तेमाल करना चाहता है, तो वह अपने रजिस्टर्ड Vodafone Idea नंबर से *188# डायल करके इसे एकमुश्त डेटा में बदल सकता है। हालांकि, Vi के मुताबिक यह स्विच करने का विकल्प केवल रिचार्ज वाले दिन उपलब्ध रहता है।
इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा भी दी जाती है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें कम कीमत में सर्विस वैलिडिटी के साथ अपनी जरूरत के अनुसार डेटा इस्तेमाल करने की सुविधा चाहिए।
दूसरा नया प्लान 250 रुपये का है और इसमें भी ग्राहकों को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस रिचार्ज की खासियत डेटा के साथ मिलने वाला Spotify Premium सब्सक्रिप्शन है। हालांकि, Spotify Premium का फायदा केवल 28 दिनों तक ही मिलेगा।
डेटा की बात करें तो इस प्लान में 2GB FUP (Fair Usage Policy) डेटा दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS भी मिलते हैं। इस तरह यह रिचार्ज उन यूजर्स के लिए ज्यादा आकर्षक हो सकता है जो कम डेटा इस्तेमाल करते हैं लेकिन म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए Spotify Premium का लाभ लेना चाहते हैं।
दोनों Vi प्लान की कीमत में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है और दोनों की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। इसके बावजूद इनके फायदे थोड़े अलग हैं। 249 रुपये वाले प्लान में ज्यादा डेटा मिलता है जहां ग्राहक 0.5GB प्रतिदिन या 14GB एकमुश्त डेटा में से विकल्प चुन सकते हैं। वहीं 250 रुपये वाले प्लान में सिर्फ 2GB FUP डेटा के साथ Spotify Premium का फायदा दिया गया है।
दोनों प्लान पूरे भारत में Vi ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में ज्यादा डेटा की जरूरत वाले ग्राहक 249 रुपये वाला वाला विकल्प चुन सकते हैं, जबकि Spotify Premium जैसे अतिरिक्त लाभ चाहने वालों के लिए 250 रुपये का प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5e vs Realme P4 Lite vs Samsung Galaxy M17e: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना