वीवो ने अपने होम मार्केट नया हैंडसेट Vivo Y600i लॉन्च कर दिया है। यह फ़ोन वीवो की वाई सीरीज़ का तीसरा फ़ोन है। इस से पहले भी कंपनी ने Y600 Turbo और Y600 Pro को लॉन्च किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स क्रमशः 9,020mAh और 10,200mAh की जंबो बैटरी से लैस हैं। कंपनी ने Vivo Y600i में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी है इसके अलावा वीवो का यह नया फ़ोन ड्यूरेबल बिल्ड और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस नए लॉन्च हुए हैंडसेट के स्पेक्स, फीचर्स प्रभावी कीमत से जुड़ी अन्य ज़रूरी जानकारियों के बारे में।
बात करें अगर Vivo Y600i के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की, तो इसमें 1592 x 720 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करने वाली 6.87-इंच की LCD डिस्प्ले दी गयी है। यह ब्राइटनेस DC डिमिंग सपोर्ट करती है इसके अलावा यह फ़ोन सॉफ्टवेयर लेवल लो ब्लू-लाइट प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन और 8,000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 44W तक वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। वीवो इस बात का दावा करता है कि 1500 साइकल पूरा करने पर भी इस फ़ोन की बैटरी 80 प्रतिशत कैपेसिटी होल्ड रखेगी।
कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि यह फ़ोन एक बार फुल चार्ज हो जाने पर 25 घंटे शॉर्ट वीडियो प्लेबैक और 16 घंटे तक नेविगेशन के लिए बैकअप दे सकता है। वीवो का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। न की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही सकते हैं। रन करता है। इस फोन में कई एआई फीचर्स मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोटेक्शन का ध्यान रखते हुए फ़ोन में साइड माउंटेड फिंरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में Bluetooth 5.1, डुअल-SIM 5G, USB Type-C और इंफ्रारेड ब्लास्टर भी दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो फोन IP68 और IP69 रेटिंग और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफाइड है।
Vivo Y600i को चीन में 1,999 Yuan यानि 24,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6GB की रैम और 256GB के स्टोरेज वैरिएंट में मार्केट में लाया गया है। यह फोन Stardust, Sky Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Redmi 17C का इंडिया लॉन्च इस दिन, चेक करें स्पेक्स और प्राइस