एक नहीं दो नहीं, एक साथ बढ़ी Vivo के कई स्मार्टफोन्स की कीमत, लेटेस्ट Vivo Y31t 5G भी हो गया महंगा

By
HIGHLIGHTS

Vivo ने Y Series के 6 स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

Vivo Y51 Pro सबसे ज्यादा 2,000 रुपये महंगा हुआ है।

Y31t, Y21, Y19s, Y11 और Y05 की कीमतों में 1,000 रुपये से 1,500 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

Vivo ने अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह प्राइस हाइक मॉडल और वैरिएंट के आधार पर 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये के बीच है। Vivo Y51 Pro की कीमत में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिसमें कुल 2,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं जबकि Y31t, Y21, Y19s, Y11 और Y05 की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। आइये इस प्राइस हाइक से जुड़ी अन्य ज़रूरी जानकारियों पर ज़रा एक नज़र डाल लेते हैं।

Vivo Y51 Pro की नई कीमत

Vivo Y51 Pro के 8GB + 128GB वाले स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये हो गयी है, जिसका मतलब इस फ़ोन की कीमत में कुल 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Vivo Y31t की नई कीमत

Vivo Y31t के दोनों ही वैरिएंट्स में अलग-अलग प्रास हाइक नज़र आया है। इस फ़ोन के 4GB + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1000 रुपये ज़्यादा बढ़ चुकी है। इस फ़ोन की कीमत 25,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गयी है। वहीं इसके 6GB + 128GB वाले स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये का हाइक हुआ है। इस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये से बढ़कर 31,499 रुपये हो गयी है।

Vivo Y21 की नई कीमत

Vivo Y21 के तीनों ही वैरिएंट्स में 1,500 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है। 4GB + 64GB वाले स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19,499 रुपये से बढ़कर 20,999 हो गयी है। 4GB + 128GB वाले स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 22,499 रुपये से बढ़कर 23,999 हो गयी है। 6GB + 128GB वाले स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 26,499 रुपये से बढ़कर 27,999 हो गयी है।

Vivo Y19s की नई कीमत

Vivo Y19s भी पहले से मेहेंगा हो चुका है, इसके 4GB + 64GB वाले स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो चुकी है। जिससे पता चलता है की इसकी कीमत में 1,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है। वहीं इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,499 रुपये तक पहुंच चुकी है।

Vivo Y11 की नई कीमत

Vivo Y11 भी पहले से महंगा हो चुका है, इसके 4GB + 64GB वाले स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये हो चुकी है। जिससे पता चलता है की इसकी कीमत में 1,000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है। वहीं इसके 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,499 रुपये तक पहुंच चुकी है।

Vivo Y05 की नई कीमत

Vivo Y05 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इस फ़ोन की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि पहले इसकी कीमत 14,999 रुपये थी।

यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करके घंटों चलाएं! 8000mAh बैटरी वाले Vivo के नए फोन की हुई एंट्री

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By