वोडाफोन आइडिया (Vi) ने पेश किए दो नए रिचार्ज प्लान, कीमत 150 रुपए से भी कम, बेनेफिट देख खुशी से उछल पड़े ग्राहक
वोडाफोन आइडिया Vi ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लांस पेश किए हैं।
कुछ सर्कल्स में यही प्लान एक अलग कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं।
ये वैलीडिटी प्लांस उन लोगों पर केंद्रित हैं जो बस अपने SIM कार्ड्स को एक्टिव रखना चाहते हैं।

भारत के तीसरे सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लांस पेश किए हैं। टेल्को की ओर से इसके बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ये कुछ चुनिंदा सर्कल्स में ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, जैसा कि कंपनी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। जिन प्लांस की हम बात कर रहे हैं वे 150 रुपए के अंदर आते हैं।
ये वैलीडिटी प्लांस हैं जो लो-इनकम सेगमेंट या उन लोगों पर केंद्रित हैं जो बस अपने सेकंडरी SIM कार्ड्स को एक्टिव रखना चाहते हैं। जिन प्लांस की हम बात कर रहे हैं उनकी कीमतें 128 रुपए और 138 रुपए हैं। कुछ सर्कल्स में यही 128 रुपए वाला प्लान एक अलग कीमत पर उपलब्ध हो सकता है, लेकिन फिर भी यह किफायती ही होगा। आइए इन प्लांस के बारे में डिटेल में जानते हैं।
वोडाफोन आइडिया का ₹128 वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया का 128 रुपए वाला प्लान 18 दिनों की वैलीडिटी के साथ आता है। यह 100MP डेटा और 2.5 पैसे प्रति सेकंड पर लोकल/नेशनल कॉल्स ऑफर करता है। इसमें 10 लोकल ऑन-नेट नाइट मिनट्स भी शामिल हैं। ये नाइट मिनट्स यूजर्स के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उपलब्ध होते हैं। इस प्लान के साथ कोई आउटगोइंग SMS नहीं मिल रहे हैं।
वोडाफोन आइडिया का ₹138 वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया का 138 रुपए वाला प्लान 20 दिनों की सर्विस वैलीडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी 100MP डेटा मिलता है। इसके अलावा यह प्लान भी यूजर्स के लिए वही 10 लोकल ऑन-नेट मिनट्स 2.5 पैसे प्रति सेकंड पर लोकल कॉल्स ऑफर करता है। यहाँ कोई आउटगोइंग एसएमएस नहीं है और नाइट मिनट्स रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध रहते हैं।
ये दोनों ही प्लांस किफायती हैं और ग्राहकों को उनके SIM कार्ड्स एक्टिव रखने में मदद करते हैं। कर्नाटक सर्कल में ये दोनों ही उपलब्ध हैं, लेकिन अलग-अलग सर्कल्स में यही प्लांस मौजूद नहीं होंगे।
TRAI का नया ऑर्डर
यह ध्यान देने वाली बात है कि TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने पहले ही टेलिकॉम कम्पनियों को ग्राहकों के लिए केवल SMS और कॉलिंग वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STVs) लाने का निर्देश दे दिया है। यह आदेश जनवरी 2025 की दूसरी छमाही में लागू होगा।

