Vi का सिर्फ 35 रुपये वाला नया रिचार्ज है कमाल! फ्री में मिलता है 2 बड़े OTT का एक्सेस.. 28 दिनों के लिए खूब मिलेगा मनोरंजन
Vodafone Idea ने 35 रुपये का नया प्रीपेड ऐड-ऑन लॉन्च कर दिया है।
Vi के इस प्लान में ग्राहकों को छह रीजनल OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के दो चुनने का ऑप्शन मिलता है।
Vodafone Idea के प्लान में 28 दिनों के लिए मनोरंजन ही मनोरंजन मिलता है।
OTT पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए हर महीने अलग-अलग सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को बहुत महंगा पड़ता है। हालांकि, बाजार में बहुत से ऐसे रिचार्ज प्लान हैं जो इस समस्या को हल करके ग्राहकों को अन्य बेनेफिट आदि के साथ ही OTT का एक्सेस भी देते हैं, लेकिन कई बार यह यह प्लान भी ग्राहकों को महंगे लग सकते हैं, लेकिन Vodafone Idea यानी Vi अब इस समस्या का हल लेकर आ चुका हिय। असल में, कंपनी ने 35 रुपये का नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसमें एक या दो नहीं, बल्कि छह रीजनल OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के दो चुनने की सुविधा मिल रही है। दोनों प्लेटफॉर्म का एक्सेस 28 दिनों के लिए ग्राहकों को दिया जा रहा है, इसके अलावा इस प्लान में 1GB इंटरनेट डेटा भी दिया जा रहा है। याद रखें कि यह कोई नॉर्मल रिचार्ज प्लान नहीं है। इसे एक ऐड-ऑन प्लान के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Vi के 35 रुपये वाले रिचार्ज में क्या मिलेगा?
Vi का नया प्लान एक Regional Entertainment Add-on Pack है, जिसे Vi Movies & TV के जरिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें ग्राहकों को छह OTT प्लेटफॉर्म में से कोई भी दो चुनने का ऑप्शन मिल रहा है। ग्राहकों की ओर से चुने गए प्लेटफॉर्म पर 28 दिनों तक फिल्में, वेब सीरीज और दूसरे प्रोग्राम देखे जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 1GB डेटा भी दे रही है, जिसकी वैलिडिटी सात दिन होने वाली है। इसका मतलब है कि आपको OTT बेनेफिट तो 28 दिनों के लिए मिल रहे हैं, लेकिन डेटा केवल 7 दिन के लिए ही आपको मिल रहा है।
कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म मिलेंगे?
Vi ने इस प्लान में उन प्लेटफॉर्म्स को शामिल किया है, जो नौ भारतीय भाषाओं में मनोरंजन उपलब्ध कराते हैं। SonyLIV South पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कंटेंट मिलता है। वहीं, Chaupal पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी फिल्में तथा शोज देखने वालों के लिए है।
ManoramaMAX पर मलयालम कंटेंट उपलब्ध है, जबकि KLiKK और AddaTimes बंगाली मनोरंजन के ऑप्शन मिल जाते हैं। इसके अलावा Aao NXT पर ओडिया भाषा की फिल्में और कार्यक्रम देखे जा सकते हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इनमें से दो प्लेटफॉर्म चुन सकते हैं। यानी एक ही भाषा के दोनों OTT लेना चाहें या अलग-अलग भाषाओं के, दोनों ऑप्शन आपको यहाँ मिल रहे हैं।
क्या बिना दूसरे रिचार्ज के चलेगा 35 रुपये वाला प्लान?
यहां एक जरूरी शर्त समझनी होगी। Vi का 35 रुपये वाला पैक सिर्फ ऐड-ऑन है। इसमें नई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती। इसका फायदा उठाने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक्टिव Vi प्रीपेड रिचार्ज होना चाहिए, जिसमें सर्विस वैलिडिटी उपलब्ध हो। इसके अलावा 1GB डेटा खत्म होने के बाद OTT स्ट्रीमिंग के लिए आपको अपने मौजूदा प्लान का डेटा या Wi-Fi इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें: Jio ने Airtel-Vi को दी पटखनी! पेश कर दिया 15 रुपये वाला धाकड़ प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड फायदा!