Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने पेश किया Rs. 249 का प्लान

HIGHLIGHTS

इस प्लान में Rs. 249 में ग्राहकों को अनलिमिटेड वोइस और 1 GB डाटा प्रतिदिन मिल रहा है.

Jio को टक्कर देने के लिए BSNL ने पेश किया Rs. 249 का प्लान

Reliance Jio ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में आने के बाद से ही सभी नेटवर्क ऑपरेटर्स में होड़ शुरू कर दी थी. हर रोज़ कंपनियाँ लोगों को अपनी कंपनी की ओर वापिस लाने और Jio को टक्कर देने के लिए नए-नए प्लान्स ऑफर कर रही हैं. हाल ही में, संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया वोइस और डाटा प्लान लॉन्च किया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस प्लान में Rs. 249 में ग्राहकों को अनलिमिटेड वोइस और 1 GB डाटा प्रतिदिन मिल रहा है, जिसकी वैधता 28 दिन की है. कंपनी के ट्वीट के अनुसार, BSNL के Rs. 249 में पूरे भारत में (लोकल और STD) BSNL से  BSNL फ्री कॉल और 1 GB डाटा प्रतिदिन मिल रहा है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है. 

इसके अलावा कंपनी Rs. 429 में सभी प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों को 90 दिनों के लिए 1 GB डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है. BSNL के Rs. 429 प्लान में सभी नेटवर्क (लोकल और STD) पर फ्री वोइस और 90 GB डाटा (1 GB प्रतिदिन) मिल रहा है. यह प्लान पूरे भारत (केरल सर्कल को छोड़कर) में मान्य है और इसकी वैधता 90 दिनों की है. 

भारत की सबसे बढ़ी टेलिकॉम कंपनी Airtel Rs. 149 के प्लान में 4G स्पीड के साथ 2GB डाटा और अनलिमिटेड Airtel से Airtel कॉल्स ऑफर करती है, जो 28 दिन के लिए वैध है. 

इसी बीच, Jio के Rs. 149 वाले प्लान में सभी मोबाइल और लैंडलाइन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स तथा 2 GB डाटा मिलता है, जिसकी वैधता 28 दिनों की है. 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile