Jio का 200 रुपये वाला प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद, 15 OTT ऐप्स, 30GB डेटा और 1000+ Live TV चैनल्स

Jio का 200 रुपये वाला प्लान बना यूजर्स की पहली पसंद, 15 OTT ऐप्स, 30GB डेटा और 1000+ Live TV चैनल्स

जब से यह खबर आई है की Jio और अन्य टेलीकॉम कंपनीयां जल्द ही अपने रिचार्ज प्लान्स के प्राइस को बढ़ाने वाले हैं, तब से ही लोग जल्द से जल्द एक किफायती प्लान खरीदना चाहते हैं जिस से पहले सारे प्लान्स के दाम बढ़ जाएं. ऐसे में Jio का एक ऐसा पास सामने आया है जिसमें फायदे ही फायदे मिलते हैं. यह पास किफायती तो है ही लेकिन इसके साथ आने वाले फायदे भी लोगों को बहुत आकर्षित करते हैं. अगर आप भी इस दमदार पास के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहाँ है इस से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किन फायदों के साथ आता है यह प्लान?

Jio के OTT पास में कुल 30GB के हाई स्पीड डाटा के साथ बढ़िया OTT बेनिफिट्स मिलते हैं. इसमें कुल 15 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है जिसमें यूट्यूब प्रीमियम, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, जिओ हॉटस्टार, सोनी लिव, डिस्कवरी प्लस, चौपाल और तरंग प्लस जैसे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं. इसके साथ ही इस पास में यूजर्स को 1000 से भी ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स की एक्सेस JioTV App के माध्यम से मिलती है.

अगर आप एक ऐसे इलाके में रहते हैं जहां Jio True 5G की कवरेज मिलती है तो आप इस प्लान के साथ Jio 5G का भी फायदा उठा सकते हैं. हालांकि यह पास 30GB के हाई स्पीड डाटा के साथ आता है लेकिन अगर आप इसकी सीमा पार कर देते हैं तो आपके डाटा की स्पीड 64kbps रह जाएगी.

कितनी मिलेगी वैलिडिटी? क्या है प्राइस?

इस प्लान के साथ आपको केवल 200 रुपये के प्राइस में कुल 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है जिसमें आपको कुल 15 OTT ऐप्स, 1000 लाइव टीवी चैनल्स और 30GB का हाई स्पीड डाटा Jio True 5G के सपोर्ट के साथ मिलता है. इस प्लान में एंटरटेनमेंट के शौकीन लोगों के लिए काफी फायदें हैं और अगर आप भी बढ़ती महंगाई में एक ऐसा प्लान खोज रहे थे जिसमें ज्यादा से ज्यादा फायदे मिलते हों तो आपके लिए इस प्लान से बेहतर कोई प्लान नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें: बहुत जल्द महंगे होने जा रहे मोबाइल रिचार्ज, पहले ही खरीद लें ये 1 साल वाला प्लान, बच जाएगा बड़ा खर्चा

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile