Vodafone-Idea के पास यूजर्स के लिए 299 रुपये की कीमत में आने वाला धांसू प्लान है। Vodafone-Idea के इस प्लान से आपको एक महीने यानि (28 दिन) के लिए पर्याप्त डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस कीमत में Reliance Jio का भी एक प्लान है, जो आपको अच्छे खासे बेनेफिट प्रदान करता है। यहां हम Vodafone Idea के और Jio के इन दोनों ही प्लांस की तुलना करके देखने वाले हैं कि आखिर आपके लिए कौन सा प्लान ज्यादा बेहतर रहने वाला है। आइए जानते है कि आखिर इन दोनों ही प्लांस में क्या अंतर है, और एक दूसरे से यह कितने अलग और बेहतर हैं।
यह प्लान केवल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि इसमें प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको Vi मूवी और टीवी क्लासिक, वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंग ऑल नाइट और डेटा डिलाइट भी उपलब्ध हैं।
रिलायंस जियो का 299 रुपये की कीमत वाला प्लान
Jio का यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इसके अलावा इस प्लान में आपको डेली 2GB डेटा मिलता है। इस तरह ग्राहकों को कुल 56GB डेटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा है। JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स की सदस्यता भी इस प्लान के साथ मिलती है।
Vodafone-Idea प्लान के साथ आपको Jio से 500MB कम डेटा मिलता है। हालांकि, खास बात यह है कि वीआई प्लान के साथ वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट और डेटा डीलाइट्स के फायदे मिलते हैं। वीकेंड डेटा रोलओवर आपको शनिवार और रविवार को सप्ताहांत डेटा का उपयोग करने देता है। दूसरी ओर, बिंग ऑल नाइट आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का उपयोग करने की अनुमति देता है। साथ ही डेटा डिलाइट के तहत यूजर्स को हर महीने 2GB डेटा बैकअप दिया जाता है। हालांकि Jio के प्लान के साथ ऐसा कुछ नहीं होता है। यही एक सबसे बड़ा अंतर इन दोनों ही प्लांस में है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile