Jio ने चुपचाप बंद कर दिया ये सस्ता और पॉपुलर प्लान! करोड़ों यूजर्स को लगा झटका, MyJio ऐप पर नहीं आ रहा नजर
Jio ने चुपचाप हटाया 209 का प्रीपेड प्लान
अब 198 और 199 प्लान बने नए विकल्प
1 रुपये के फर्क में बदल जाता है पूरा बेनिफिट
Jio 209 Plan: भारत में टेलीकॉम सेक्टर में लगातार बदलाव हो रहे हैं और इसी बीच Reliance Jio ने अपने एक लोकप्रिय 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुपचाप हटा दिया है. कंपनी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन MyJio ऐप में यह प्लान अब दिखाई नहीं दे रहा है.
Surveyरिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उन सिफारिशों के बाद उठाया गया हो सकता है, जिनमें कुछ टैरिफ प्लान्स को पारदर्शिता की कमी और भेदभावपूर्ण बताया गया था.
यूजर्स के लिए बदलाव
209 रुपये वाला प्लान खास इसलिए था क्योंकि यह Jio का एकमात्र ऐसा प्रीपेड प्लान था जिसमें रोजाना 1GB डेटा मिलता था. अब इसके हटने के बाद यह विकल्प पूरी तरह गायब हो गया है, जिससे उन यूज़र्स को झटका लग सकता है जो कम बजट में बैलेंस्ड डेटा प्लान चाहते थे.

यह प्लान 22 दिनों की वैधता के साथ आता था और कुल 22GB डेटा देता था. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और JioTV व JioAICloud जैसे बेनिफिट्स भी शामिल थे.
Jio के दूसरे प्लान्स
209 रुपये वाला प्लान हटने के बाद Jio अब लगभग उसी बजट में दो प्लान ऑफर कर रहा है 198 रुपये और 199 रुपये. फर्क सिर्फ 1 रुपये का है, लेकिन बेनिफिट्स में काफी अंतर है. 198 रुपये वाला प्लान True 5G category में आता है और इसमें 14 दिनों की वैधता के साथ रोज 2GB डेटा मिलता है. कुल मिलाकर 28GB डेटा मिलता है और 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.
वहीं 199 रुपये वाला नया अफोर्डेबल प्लान 18 दिनों की वैधता देता है, जिसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता है यानी कुल 27GB. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं.

जानें असली फर्क
अगर सीधी बात करें तो 198 रुपये का प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें ज्यादा डेली डेटा चाहिए. यह प्लान खासकर 5G यूजर्स के लिए बढ़िया है. लेकिन 199 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी देता है और प्रति-दिन कीमत कम पड़ती है, इसलिए यह बजट यूजर्स के लिए थोड़ा बेहतर बन जाता है.
क्या Jio और बदलाव करने वाला है?
अभी साफ नहीं है कि कंपनी 198 या 199 रुपये में से किसी एक प्लान को आगे बदलने या हटाने वाली है या नहीं. लेकिन 209 रुपये प्लान का हटना यह जरूर दिखाता है कि Jio अपने पोर्टफोलियो को सिम्पलिफाई और एडजस्ट कर रहा है. 209 रुपये वाले प्लान का जाना छोटा बदलाव नहीं है, क्योंकि यह एक यूनिक ऑफरिंग थी. अब यूजर्स को या तो ज्यादा डेटा लेना होगा या फिर थोड़ी ज्यादा कीमत देकर अलग बैलेंस बनाना होगा.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile