Reliance Jio ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कुछ यूजर्स को एकदम से परेशान करना शुरू कर दिया है? असल में, कंपनी ने लंबे समय से इनएक्टिव पड़े नंबरों को डीएक्टिवेट करना शुरू कर दिया है। यह वह नंबर भी हैं, जो खासतौर पर केवल और केवल इनकमिंग कॉल्स के लिए ही इस्तेमाल किये जा रहे थे। इसके अलावा कंपनी ऐसे भी नंबरों की पहचान कर रही है, जो लंबे समय से बिना रिचार्ज के ही चल रहे हैं। ऐसा कह सकते हैं कि जो नंबरों महीनों से बिना रिचार्ज के ही चल रहे थे। असल में सोशल मीडिया पर अचानक से कुछ पोस्ट्स ने तब बवाल मचा दिया, जब सामने आया कि अचानक ही कुछ रिलायंस जियो नंबर बंद किये जा रहे हैं। बहुत सी शिकायत इसे लेकर सामने आई हैं। इसका मतलब साफ है कि रिलायंस जियो की ओर से कुछ सोच समझकर ही ऐसा किया जा रहा है। अब ऐसे में अगर आप अपने नंबर को डीएक्टिवेट होने से बचाना चाहते हैं तो आपको अभी जल्द ही अपने नंबरों को रिचार्ज कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो जाहिर तौर पर आपका नंबर भी रिलायंस जियो की ओर से डीएक्टिवेट किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन से रिचार्ज प्लान आपके लिए लाइफसेवर हो सकते हैं।
अगर आप इसका कारण जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं, असल में, कुछ रिपोर्ट ऐसा कह रही हैं कि, जिन भी नंबरों को पिछले एक साल से कोई रिचार्ज नहीं किया गया है, उन्हें जियो की ओर से बंद किया जा रहा है, हालांकि, यह चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, एक साथ नहीं। इसलिए हो सकता है कि अगला नंबर आपका हो। अगर आप भी अपने नंबर को केवल और केवल इनकमिंग के लिए ही इस्तेमाल कर रहे थे तो आपको अभी उसे रिचार्ज करना चाहिए, नहीं तो हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में आपका नंबर भी बंद हो जाए।
अगर आप चाहते हैं कि सस्ते रिचार्ज में ही आप अपने नंबर को डीएक्टिवेट होने से बचा लें तो आपको कुछ रिचार्ज प्लांस पर एक ध्यान देना चाहिए। आप 11 रुपये की कीमत वाले सस्ते रिचार्ज प्लान को खरीद सकते हैं। इसमें आपको 10GB डेटा के साथ 1 दिन की वैलिडीटी मिल जाती है। अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करते हैं तो आप अपने नंबर को बंद होने से बचा सकते हैं।
इसके अलावा आप 103 रुपये की कीमत वाले फ्लेक्सी प्लान को भी खरीद सकते हैं, यह आपको 28 दिन की वैलिडीटी के साथ साथ 5GB डेटा भी प्रदान करता है। इसे आप एक दमदार प्लान के तौर पर देख सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको समय मिल जाने वाला है और आपका नंबर भी डीएक्टिवेट नहीं होने वाला हा।
अगर आप लंबे समय के लिए ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट चाहते हैं तो आपको 189 रुपये के प्लान के साथ जाना चाहिए। यह प्लान 28 दिन की वैलिडीटी प्रदान करता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 2GB डेटा और SMS भी मिलते हैं। आप 209 रुपये के प्लान को भी खरीद सकते हैं, या रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान में 22 दिन की वैलिडीटी के अलावा 1GB डेली डेटा के साथ साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का लाभ भी मिलता है। प्लान में JioTV के अलावा JioCloud का भी एक्सेस मिलता है।
| प्लान कीमत | वैलिडिटी | डेटा | अन्य बेनेफिट |
| 11 रुपये | 1 दिन | 10GB | नंबर एक्टिव रखने के लिए |
| 103 रुपये | 28 दिन | 5GB | सस्ता फ्लेक्सी प्लान |
| 189 रुपये | 28 दिन | 2GB | अनलिमिटेड कॉलिंग + SMS |
| 209 रुपये | 22 दिन | 1GB प्रतिदिन | कॉलिंग + 100 SMS + JioTV + JioCloud |
जैसे कि मैंने आपको ऊपर भी बताया है कि अगर आप अपने नंबर को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो आपके पास अन्य बहुत से रिचार्ज प्लांस की लिस्ट है। आप इन सस्ते प्लांस में किसी एक के साथ रिचार्ज कर सकते हैं और अपने नंबर को रिलायंस जियो की ओर से डीएक्टिवेट होने से बचा सकते हैं। ऐसे में आपको इस समय क्या करना चाहिए। आपको अभी के अभी रिचार्ज कर लेना चाहिए, ऐसा ना हो कि आपका नंबर आप रिचार्ज के बारे में सोचते ही रह जाएँ और नंबर डीएक्टिवेट हो जाए। इसलिए आपको भी करना, जल्दी करना है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Jio का Mega Content Plan: इतने बेनेफिट देखकर Airtel-Vi की बजी बैंड? कीमत देख सिर चकरा जाएगा