Reliance Jio ने अभी हाल ही में एक नए प्लान को पेश किया है, जो कंपनी के बाकी सभी प्लान से अलग और बेहतर कहा जा सकता है। असल में कंपनी ने अपने एक नए 259 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान को 30 दिन के वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया है। अभी हाल ही में आपको जानकारी के लिए बता देते है कि TRAI की ओर से यह सुझाव दिया गया था कि किसी भी टेलीकॉम कंपनी के पास एक प्लान तो 30 दिनों कई वैलिडिटी के साथ होना अनिवार्य है। हालांकि TRAI ने इस सुझाव पर अमल के लिए कंपनियों को 60 दिन का समय भी दिया था। इस घटना बाद Reliance Jio ऐसी पहली कंपनी है जिसने इस ओर अपने कदम बढ़ाते हुए अपने यूजर्स के लिए इस प्लान को पेश कर दिया है। यानि Jio ऐसी पहली कंपनी है जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी वाला एक सस्ता प्लान पेश कर दिया है। यहाँ आप हम Reliance Jio के 259 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान के अलावा यह भी जानने वाले है कि आखिर Jio के 239 रुपये वाले प्लान में क्या मिल रहा है, इसके अलावा कैसे यह 259 रुपये वाले प्लान से अलग है। आइए जानते हैं।
Reliance Jio का 259 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान
यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Reliance Jio ने अपने एक प्लान को मात्र 259 रुपये की कीमत में 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश कर दिया है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है, इतना ही इस प्लान में आपको डेली 1.5GB डेटा भी मिलता है। हालांकि इस प्लान में आपको इसके अलावा 100 SMS भी डेली मिलते हैं। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अगर आप डेली डेटा लिमिट को पूरा कर लेते हैं तो स्पीड घटकर मात्र 64Kbps ही रह जाने वाली है।
Reliance Jio का 239 रुपये की कीमत में आने वाला प्लान
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने Rs 239 के प्लान में 28 दिनों की वैधता ऑफर कर रहा है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है, यानि आप कुल 42GB डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (unlimited voice calling), प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है और साथ ही आप जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन (Jio apps free subscription) भी पा सकते हैं।
यहाँ आपने देखा है कि इन दोनों ही प्लांस में एक महीने केए वैलिडिटी और 28 दिनों केए वैलिडिटी का बड़ा फर्क है। इसके अलावा दोनों ही प्लांस में कीमत का भी 20 रुपये अंतर है। हालांकि इस अंतर से यानि वैलिडिटी के बढ़ जाने से प्लान में मिलने वाला डेटा भी बढ़ जाता है। साथ ही आपको एक्स्ट्रा कॉलिंग और SMS भी मिलते हैं। अब अगर आप सोच रहे है कि आपके लिए कौन सा प्लान सही रहने वाला है तो आप अपने आप ही अंदाजा लगा सकते हैं। असल में एक महीने केए वैलिडिटी वाले प्लान को लेने पर आपको साल में मात्र 12 रिचार्ज करने होते हैं लेकिन 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में आपको साल में 13 रिचार्ज करने होते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile