Reliance Jio ने लॉन्च किए दो नए धांसू प्रीपेड प्लान, क्या आपके बजट में है कीमत?

Reliance Jio ने लॉन्च किए दो नए धांसू प्रीपेड प्लान, क्या आपके बजट में है कीमत?
HIGHLIGHTS

Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए लाया है दो नए प्रीपेड प्लांस

दोनों प्लांस Rs 349 और Rs 899 की कीमत में उपलब्ध हैं

प्लांस के साथ जियो ऐप्स के बेनिफिट भी मिल रहे हैं

Jio Latest Prepaid Plans: मार्केट में Jio के सस्ते और महंगे दोनों ही रेंज में कई सारे रिचार्ज प्लांस उपलब्ध हैं जिन्हें ग्राहक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खरीदते हैं। टेलिकॉम कंपनी अपने यूजर्स के लिए ऐसे बहुत से प्रीपेड और पोस्टपेड प्लांस समय-समय पर उपलब्ध कराती रहती है और अब यह अपने दो नए प्रीपेड प्लांस लेकर आई है जो Rs 349 और Rs 899 में आते हैं। Jio के इन दोनों प्लांस को आप MyJio ऐप और Jio.com वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Jio Top Plans

Jio Rs 349 Plan:

Jio का Rs 349 प्लान आपको 30 दिनों की वैधता ऑफर कर रहा है जिसमें आपको 2.5GB डेली डेटा के साथ कुल 75GB डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी के Rs 349 प्लान में आपको कुछ Jio ऐप्स जैसे JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud के बेनेफिट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी Jio True 5G के वेलकम ऑफर के तौर पर 5G डेटा भी उपलब्ध करा रही है।  

यह भी पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale: खरीदना है नया स्मार्टफोन तो ये ऑप्शन जरूर देखें

Jio Rs 899 Plan:

Reliance Jio का दूसरा लेटेस्ट प्रीपेड प्लान Rs 899 में उपलब्ध है। यह प्लान 90 दिनों की वैधता ऑफर करता है जिसमें आपको 2.5GB डेली डेटा यानि कुल 225GB डेटा के साथ प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिल रहे हैं। इस प्लान के तहत आपको JioTV,  JioCinema, JioSecurity और JioCloud की सुविधा भी दी जा रही है। Rs 349 प्लान की तरह कंपनी Rs 899 प्लान के साथ भी जियो वेलकम ऑफर के तहत 5G डेटा दे रही है।

Jio Top Plans

यह भी पढ़ें: Netplus Broadband यूजर्स के लिए है खुशखबरी! अब दो महीने तक मिलेगी FREE सर्विस

Jio True 5G अब तक इन शहरों में हो चुका है लॉन्च:

4 अक्टूबर, 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता

22 अक्टूबर, 2022: नाथद्वारा, चेन्नई

10 नवंबर, 2022: बैंगलूरू, हैदराबाद

11 नवंबर, 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद

23 नवंबर, 2022: पुणे

25 नवंबर, 2022: गुजरात के 33 जिले

14 दिसंबर, 2022: उज्जैन मंदिर

20 दिसंबर, 2022: कोच्चि, गुरुवायूर मंदिर

26 दिसंबर, 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर

28 दिसंबर, 2022: लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी

29 दिसंबर, 2022: भोपाल, इंदौर

5 जनवरी, 2023: भुवनेश्वर, कटक

6 जनवरी, 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी

7 जनवरी, 2023: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर

9 जनवरी, 2023: आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड, त्रिशूर, नागपुर, अहमदनगर 

10 जनवरी, 2023: गुवाहाटी, हुबली-धारवाड़, मंगलौर, बेलगाम, चिरतला, वारंगल, करीमनगर, सोलापुर

11 जनवरी, 2023: देहरादून

15 जनवरी, 2023: रायपुर, दुर्ग, भिलाई, पटना, मुजफ्फरपुर, रांची, जमशेदपुर, उडुपी, कालाबुरागी, बेल्लारी, राउरकेला, ब्रह्मपुर, कोल्लम, एलुरु, अमरावती

यह भी पढ़ें: Airtel 5G Plus अब पहुंचा इन नए शहरों में, क्या आपका शहर भी हुआ शामिल?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo