Jio का दिवाली धमाका! 10 महीने के रिचार्ज पर 5 महीने का फ्री इंटरनेट, बस इस नंबर पर देनी होगी एक मिस्ड कॉल
Jio की ओर से ग्राहकों को दिवाली ऑफर के तौर पर तोहफे दिए जा रहे हैं?
दिवाली ऑफर के तहत 10 महीने के रिचार्ज पर 5 महीने की सेवाएँ फ्री में दी जा रही हैं।
Jio के इस ऑफर को क्लेम करने के लिए इस नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।
अगर आप इस दिवाली 2026 अपने घर पर Wi-Fi लगवाने या पुराने ब्रॉडबैंड कनेक्शन को फिर से रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो आपको रिलायंस जियो के ओर से पेश किए गए इस धमाका दिवाली ऑफर के बारे में जान लेना चाहिए। Reliance Jio का दिवाली ऑफर आपके इंटरनेट के खर्च को बेहद ही ज्यादा कम कर सकता है। कंपनी ने JioHome ग्राहकों के लिए पांच महीने की फ्री और एक्स्ट्रा सेवा देने का ऐलान कर दिया है। इस ऑफर के तौर पर 10 महीने के रिचार्ज पर आपको 15 महीने का इंटरनेट और सेवाएँ मिलने वाली हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस ऑफर का लाभ उठाने और यहाँ तक की इसकी डिटेल्स के लिए आपको एक नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी, जिसके बारे में आपको आगे जानकारी मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि जियो का दिवाली ऑफर है क्या और इसका लाभ कइसे लिया जा सकता है।
JioHome Diwali Offer में क्या मिलेगा?
Jio ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से इस फेस्टिव ऑफर की जानकारी को शेयर करके लोगों को इस ऑफर के बारे में डिटेल्स दी हैं। कंपनी के अनुसार, अगर आप इस ऑफर के लिए पात्र होते हैं तो आपको पांच महीने तक JioHome की सेवा का लाभ फ्री में लेने का मौका मिलने वाला है। इसके अलावा इस प्लान को अगर आप 10 महीने के लिए रिचार्ज करते हैं तो आपको 15 महीने की वैलिडीटी मिलने वाली है। इसका मतलब है कि जीतने महीने के लिए आप पैसे देने वाले हैं, उससे कहीं ज्यादा आपको इसका इस्तेमाल और बेनेफिट मिलने वाले हैं। यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेस्ट हो सकता है जो घर में इंटरनेट के साथ टीवी और OTT सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
JioHome के 5 महीने फ्री ऑफर की कीमत कितनी है?
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस ऑफर की कुछ शर्तें भी हैं। असल में, Jio के आधिकारिक Freedom Offer की शर्तों में मौजूदा ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये में 15 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान लिस्ट है। वहीं, नए JioHome ग्राहकों के लिए 12,122 रुपये में 18 महीने की सर्विस का ऑप्शन भी आपको दिया जा रहा है।
इन प्लान्स में 100Mbps की Wi-Fi स्पीड के साथ Live TV, OTT और वॉइस सर्विसेज जैसे फायदे मिलने वाले हैं। हालांकि, प्लान का आखिरी प्राइस- टैक्स और उपलब्ध सुविधाएं कनेक्शन तथा ऑफर की शर्तों पर निर्भर करने वाला ही।
सिर्फ एक मिस्ड कॉल से कैसे क्लेम करें ऑफर?
Jio ने दिवाली ऑफर के लिए एक मोबाइल नंबर 8219582195 नंबर जारी किया है। कंपनी ने इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैन्डल्स पर पोस्ट भी किया है। अगर आप JioHome ग्राहक हैं, तो अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सम्पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio ने Airtel-Vi को दी पटखनी! पेश कर दिया 15 रुपये वाला धाकड़ प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड फायदा!