अगर आप TV और इंटरनेट दोनों चलाते हैं, तो JioHome के नए प्लान आपको खुशी दे सकते हैं। असल में, रिलायंस जियो ने 3-in-1, TV-Only और Wi-Fi-Only, तीन तरह के अलग अलग प्लान लॉन्च कर दिए हैं। हालांकि, अब सवाल यह उठता है कि आखिर आपके लिए किस प्लान को लेना बेस्ट हो सकता है? इसके अलावा कौन से प्लान आपो बेहद ही सस्ते में मिल जाने वाले हैं, साथ ही इनमें किस तरह के बेनेफिट आदि मिलते हैं।
3-in-1 प्लान के साथ कंपनी 100Mbps की स्पीड दे रही है। इसकी कीमत को देखते हैं तो यह 2,122 रुपये में मिलता है और इसमें दो महीने की वैलिडिटी के अलावा एक महीना फ्री दिया जा रहा है। इस प्लान की कीमत महीने के हिसाब से देखते हैं तो यह आपको 707 रुपये में मिलने वाला है। इसके अलावा दूसरा प्लान 3-in-1 प्लान ही है, लेकिन इसमें आपको 30Mbps की स्पीड मिलती है। यह 2,222 रुपये में मिलता है। इसके अलावा इसमें तीन महीने के अलावा एक महीना फ्री मिलता है, इस प्लान का महीने का खर्च 555 रुपये के आसपास है।
अगर TV Only Plan की बात करें तो यह प्लान आपको 2000 रुपये में 5 महीने के लिए मिलता है, ऐसे में इसका महीने का खर्च केवल 400 रुपये के आसपास आता है। वहीं अगर Wi-Fi-Only प्लान को देखते हैं जो 100Mbps की स्पीड के साथ आता है, तो इसकी कीमत 3,000 रुपये के आसपास है। यह आपको 5 महीने के लिए मिलता है, ऐसे में इसके महीने का खर्च 600 रुपये महीने के आसपास है। दूसरी ओर एक अन्य प्लान को कंपनी ने Wi-Fi-Only प्लान के तौर पर ही पेश किया है, लेकिन यह 30Mbps की स्पीड पर मिलता है, इसकी कीमत 5 महीने के लिए 2,200 रुपये है। इसका मतलब है कि यह महीने में आपको 440 रुपये के आसपास खर्च में मिलता है।
30Mbps पर TV-Only (400) और Wi-Fi-Only (440) मिलाकर 840 रुपये महीना बनते हैं, जबकि 3-in-1 सिर्फ 555 रुपये में मिल जाने वाला है। इसका मतलब है कि आप इस प्लान को लेकर अपने 285 रुपये बचा सकते हैं। 100Mbps पर अलग-अलग लेने पर 1,000 रुपये बनते हैं और 3-in-1 करीब 707 रुपये में आपको मिल जाने वाला है, ऐसे में आप अपने 293 रुपये बचा सकते हैं।
3-in-1 में अनलिमिटेड Wi-Fi के साथ 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स, फ्री वॉयस सर्विस और 100GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। कंपनी के अलावा कंपनी आपको इसके साथ Wi-Fi 6 राउटर भी दे रही है।
400 रुपये महीने वाले TV-Only प्लान में 1,000 से ज्यादा चैनल हैं, जिनमें 200 से ज्यादा HD और 15 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल शामिल हैं। दो महीने वाला 1,000 रुपये का पैक भी है, जिसमें 200 रुपये सेटअप शुल्क लगता है। जियो चार 50 रुपये के कूपन से यह रकम वापस कर देता है।
Fiber प्लान पर 3,300GB और AirFiber में हाई-स्पीड डेटा की 1,000GB तक की लिमिट है। इसके बाद इंटरनेट चलता रहेगा, पर स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus vs Vivo Y31T vs Realme 16x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना