Reliance Jio ने अपने JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए नया 798 रुपये का ब्रॉडबैंड डेटा सैशे प्लान लॉन्च किया है. यह कोई नया रेगुलर ब्रॉडबैंड प्लान नहीं है, बल्कि उन यूजर्स के लिए डेटा बूस्टर है जिनका मौजूदा हाई-स्पीड डेटा खत्म होने वाला है. खास बात यह है कि इस प्लान के साथ ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिससे यूजर FIFA World Cup 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.
अगर आपके पास पहले से JioFiber या Jio AirFiber कनेक्शन है, तो आप 798 रुपये का यह डेटा सैशे रिचार्ज कर सकते हैं. इस प्लान में 40 दिनों की वैधता के साथ 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. डेटा 100Mbps की स्पीड पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके अलावा ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसके जरिए FIFA World Cup 2026 का आनंद लिया जा सकेगा.
Jio ने बताया है कि ZEE5 का एक्सेस MyJio ऐप के जरिए क्लेम करना होगा. इसके लिए MyJio ऐप खोलें, फिर Coupon सेक्शन में जाएं और उसके बाद My Winnings में जाकर ZEE5 सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करें.
अगर आपका मौजूदा JioFiber या Jio AirFiber प्लान ZEE5 जैसे OTT बेनिफिट्स नहीं देता है, तो यह डेटा सैशे आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.
हालांकि Jio के कई ब्रॉडबैंड प्लान पहले से OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं. लेकिन जिन यूजर्स के प्लान में ZEE5 शामिल नहीं है, वे इस 798 रुपये वाले डेटा सैशे के जरिए अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा और FIFA World Cup 2026 की स्ट्रीमिंग दोनों का फायदा उठा सकते हैं.