Jio का धमाका! केवल 55 रुपये में लॉन्च किया TV Pro पैक, देख पाएंगे 1000 से ज्यादा Live TV चैनल
Jio ने लॉन्च किया ₹55 का JioTV Pro Pack
₹55 में मिलेंगे 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल
नए प्लान में कॉलिंग और डेटा बेनिफिट नहीं मिलेगा
Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए नया ₹55 JioTV Pro Pack लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों तक 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल देखने की सुविधा मिलेगी. हालांकि, यह एक एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, इसलिए इसमें कॉलिंग, SMS या मोबाइल डेटा जैसी टेलीकॉम सुविधाएं शामिल नहीं हैं.
Survey₹55 प्लान में क्या मिलेगा?
Jio के नए JioTV Pro Pack के साथ यूजर्स को 1,000 से ज्यादा Live TV चैनलों का एक्सेस मिलेगा. इसमें 16 से अधिक भाषाओं के चैनल शामिल हैं, जिनमें 150 से ज्यादा प्रीमियम चैनल भी मौजूद हैं. इस प्लान के जरिए यूजर्स JioStar, Sony Entertainment, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery और ETV जैसे बड़े ब्रॉडकास्टर्स के एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, बच्चों और रीजनल चैनल देख सकेंगे. हालांकि, JioStar और Sony के स्पोर्ट्स चैनल इस प्लान में शामिल नहीं हैं.
ऐसे करें इस्तेमाल
₹55 का रिचार्ज करने के बाद यूजर्स को सिर्फ JioTV ऐप खोलकर अपने Jio मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा. इसके बाद सभी उपलब्ध चैनल तुरंत देखने के लिए एक्टिव हो जाएंगे. इसके लिए किसी अलग एक्टिवेशन की जरूरत नहीं होगी.

किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
यह प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अपने स्मार्टफोन पर Live TV देखना पसंद करते हैं और उन्हें कॉलिंग, SMS या डेटा बेनिफिट की जरूरत नहीं है. इस प्लान का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास पहले से एक एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन होना जरूरी है.
एक समय में एक डिवाइस पर चलेगा
JioTV Pro Pack एक समय में एक मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी ने यह सुविधा भी दी है कि ग्राहक चाहें तो पहले से कई ₹55 वाले प्लान रिचार्ज कर सकते हैं. हर प्लान पिछले 30 दिनों की वैधता खत्म होने के बाद अपने आप एक्टिव हो जाएगा.
कहां मिलेगा प्लान?
Jio का नया ₹55 JioTV Pro Pack अभी से उपलब्ध है. ग्राहक इसे MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट, UPI ऐप, रिटेल स्टोर और अन्य ऑनलाइन-ऑफलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
