Jio Recharge Plan: 56 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग के साथ मिल रहा सालभर के लिए ये खास फायदा
Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग कीमतों में कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराता है। इनमें रोजाना इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुछ ऐसे विकल्प भी हैं, जिनमें OTT प्लेटफॉर्म और अन्य डिजिटल सेवाओं का एक्सेस मिलता है। ऐसा ही एक प्लान 629 रुपये का है। इस रिचार्ज में यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के अलावा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन, Canva Pro Lite और JioAICloud स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फायदे दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।
Jio के 629 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये फायदे
Jio के इस प्रीपेड रिचार्ज में ग्राहकों को 56 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स कुल 112GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, एक दिन का तय डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। जिन ग्राहकों के पास Jio True 5G नेटवर्क और इसके लिए जरूरी एलिजिबिलिटी है, उन्हें इस रिचार्ज के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलेगा।
कॉलिंग के लिए भी इस प्लान में किसी तरह की नेटवर्क सीमा नहीं रखी गई है। ग्राहक देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है।
Jio के 629 रुपये वाले प्लान के अतिरिक्त फायदे
इंटरनेट और कॉलिंग के अलावा कंपनी इस प्लान में कई डिजिटल बेनिफिट्स भी दे रही है। ग्राहकों को प्लान के साथ JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी मदद से वे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध OTT कंटेंट देख सकते हैं।
इसके अलावा यूजर्स को JioAICloud पर 50GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज दिया जा रहा है। इसका इस्तेमाल अपनी जरूरी फाइलों और अन्य डिजिटल कंटेंट को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है। प्लान का एक और खास फायदा 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन है। इसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है। यानी यूजर्स को इस रिचार्ज के साथ एक साल तक Canva Pro Lite इस्तेमाल करने का मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Neo vs Motorola Edge 70 Pro: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, कीमत और अन्य की तुलना