अगर आप रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर हैं और एक सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान (cheapest recharge plan) की तलाश कर रहे हैं तो आपका जवाब यहां है। कंपनी अक्सर प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान पेश करती है जिससे सीधा फायदा यूजर्स को होता है।
अगर आप बहुत ज़्यादा डाटा (data) का उपयोग नहीं करते हैं और प्रतिदिन 1.5GB डाटा (daily data) से आपका काम हो जाता है तो Rs 500 से कम में आने वाले कई रिचार्ज प्लान (recharge plan) आपको ज़रूर पसंद आएंगे। आज हम आपको इसी तरह के कुछ रिचार्ज प्लांस (recharge plans) की जानकारी दे रहे हैं।
Jio Rs 479 Plan
जियो (Jio) का Rs 479 वाला रिचार्ज प्लान (recharge plan) 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में यूजर्स हर रोज़ 1.5 जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इस तरह प्लान (plan) के साथ आपको कुल 84GB डाटा मिल रहा है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling), प्रतिदिन 100 SMS, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री सब्स्क्रिप्शन (free subscription) भी मिल रहा है।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने Rs 239 के प्लान में 28 दिनों की वैधता ऑफर कर रहा है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है, यानि आप कुल 42GB डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (unlimited voice calling), प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है और साथ ही आप जियो ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन (Jio apps free subscription) भी पा सकते हैं।
Jio Rs 199 Plan
जियो (Jio) का अगला प्लान Rs 199 में आता है जिसकी वैधता केवल 23 दिन है लेकिन आप इस प्लान (plan) में हर दिन 1.5GB डाटा का उपयोग कर सकते हैं। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling) और रोज़ 100 SMS का भी लाभ मिलता है।
नोट: Jio के रिचार्ज प्लान की जानकारी के लिए क्लिक करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile