Mukesh Ambani की Jio का ये ताबड़तोड़ रिचार्ज प्लान दे रहा एयरटेल-वी को कड़ी टक्कर..कीमत बेहद कम

HIGHLIGHTS

Mukesh Ambani की Jio के पास एक दमदार रिचार्ज प्लान है।

इस प्लान में 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है।

प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा अन्य बहुत से बेनेफिट मिलते हैं।

भारत में सभी लोगों के लिए महीने के अंत में mobile recharge के लिए पैसे निकालते वक्त मन में यह सवाल आता है कि कोई ऐसा प्लान हो जो जेब पर भारी न पड़े और बेनेफिट भी साथ लाता हो। Jio के 189 रुपये वाले प्लान ने इसी वजह से लोगों का ध्यान खींचा है। यह plan उन लोगों के लिए है जिन्हें internet की ज्यादा जरूरत नहीं लेकिन calling और SIM active रखना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस plan में आखिर मिलता क्या है।

Jio का 189 रुपये के प्राइस वाला और इसके बेनेफिट

आइए जानते है कि जियो के इस प्लान में ग्राहकों को क्या मिलता है। इस प्लान के प्राइस के अलावा आइए अब जानें कि अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ प्लान आपको क्या ऑफर करता है।

  • इस प्लान में 28 दिन की वैलिडीटी मिलती है।
  • पूरे भारत में प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी दिया जा रहा है।
  • इसके साथ साथ प्लान में नैशनल रोमिंग भी फ्री में मिलती है।
  • 28 दिनों के लिए जियो के इस प्लान के साथ कंपनी 300 SMS भी दे रही है।
  • पूरे 28 दिनों के लिए कुल 2GB डेटा का लाभ भी इस प्लान के सठन आपको दिया जा रहा है।

यहाँ एक खास बात यह है कि इस plan में रोजाना की कोई data सीमा नहीं है। 2GB जब आप चाहें इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, एक चीज का यहाँ भी खयाल रखा जाना चाहिए कि अगर आप इस डेटा को खत्म कर लेते हैं तो इसकए बाद आपको इंटरनेट नहीं मिलने वाला है। यानि heavy internet users के लिए यह plan सही नहीं है।

इसके साथ JioTV और JioCloud का मुफ्त access भी मिलता है यानि live TV channels देख सकते हैं और photos documents cloud में save कर सकते हैं।

किन लोगों के लिए बेस्ट है ये प्लान?

रोज 7 रुपये से भी कम खर्च में अगर आप अपनी सिम को ऐक्टिव रखना चाहते हैं तो और कॉलिंग भी चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसकए अलावा यह प्लान उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो:

  • अपने दूसरे दीं को ऐक्टिव रखना चाहते हैं।
  • जो लोग कॉलिंग के लिए फोन को इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • घर के बुजुर्ग लोगों के लिए भी यह प्लान बेस्ट हो सकता है।
  • OTP और banking के लिए backup number रखने वाले लोगों के लिए भी अच्छा है।
  • यह प्लान उन लोगों के लिए भी बेस्ट है, जिनकी इंटरनेट जरूरतें कम हैं।

199 वाला प्लान किन यूजर्स के लिए बेस्ट?

अगर internet ज्यादा चाहिए तो Jio का 199 रुपये के प्राइस में आने वाला प्लान भी खरीदा जा सकता है। हालांकि, आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि यह प्लान केवल और केवल 14 दिन की वैलिडीटी के साथ ही आता है। 14 दिन की वैलिडीटी के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ, डेली 100 SMS के साथ साथ 1.5GB डेली डेटा भी दिया जाता है।

कौन सा प्लान बेस्ट होगा?

अगर सिर्फ calling चाहिए और internet का इस्तेमाल बेहद ही कम करते हैं तो आप 189 रुपये वाले जियो प्लान को खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप रोज internet ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए 199 रुपये का प्लान बेस्ट हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि इसमें केवल 14 दिन की वैलिडीटी ही मिलती है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Jio के करोड़ों यूज़र्स के लिए बेहतरीन प्लान, बस एक किफायती रिचार्ज और 11 महीने तक जी भर के करो बातें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :