क्रिकेट फैंस की तो निकल पड़ी! Jio ने कर दिया फ्री में IPL देखने का जुगाड़, देखें नए नवेले प्लान की डिटेल्स
Reliance Jio एक नया डेटा ऐड-ऑन प्लान लेकर आया है।
इसके साथ यूजर्स OTT प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट देख सकते हैं।
नए लॉन्च हुए डेटा पैक को खासतौर से जियो मोबाइल यूजर्स के लिए बनाया गया है।
Reliance Jio एक नया डेटा ऐड-ऑन प्लान लेकर आया है जिसके साथ यूजर्स इसकी सेवाओं के जरिए OTT प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट देख सकते हैं और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। जियो ने एक डेटा-ओनली पैक लॉन्च किया है जिसमें डेटा के साथ-साथ इसके नए पेश किए गए OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar का सब्स्क्रिप्शन भी शामिल है।
हाल ही में जियो ने यूजर्स के लिए एक 50 दिनों का ट्रायल ऑफर पेश किया था जिसके तहत वो इसकी फाइबर और एयरफाइबर सेवाओं पर क्रिकेट का आनंद ले सकते थे। अब, नए लॉन्च हुए डेटा पैक को खासतौर से जियो मोबाइल यूजर्स के लिए बनाया गया है। आइए इस पैक के बेनेफिट्स पर एक नजर डालते हैं।
Jio का 195 रुपए वाला डेटा पैक
जियो के 195 रुपए वाले डेटा पैक के तहत सब्स्क्राइबर्स जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्स्क्रिप्शन के साथ लाइव क्रिकेट देख सकते हैं। इस पैक में 15GB डेटा और जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्स्क्रिप्शन शामिल है। यह सबकुछ 90 दिनों की वैलीडिटी के साथ मिलता है। इस पैक को पेश करने का जियो का उद्देश्य यह है कि ग्राहक पूरे क्रिकेट सीजन में मैच को स्ट्रीम कर सकें और उनका आनंद ले सकें।
हाई-स्पीड डेटा लिमिट को कंज़्यूम करने के बाद यूजर्स 64 Kbps की स्पीड से ब्राउज़िंग जारी रख सकते हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि इस नए पैक का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले सर्विस वैलीडिटी के साथ एक बेस एक्टिव प्लान की जरूरत होगी।
Jio का अनलिमिटेड डेटा पैक
इसके अलावा, जियो यूजर्स 'क्रिकेट ऑफर अनलिमिटेड डेटा पैक' को चुन सकते हैं जिसकी कीमत 49 रुपए है। यह पैक एक दिन की वैलीडिटी के साथ 25GB डेटा ऑफर करता है। हाई-स्पीड डेटा कंज़्यूम करने के बाद ग्राहक 64 Kbps पर अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। यह एक मौजूदा पैक है।
Jio का JioHotstar प्रीपेड प्लान
जियो अपनी एंटरटेनमेंट पेशकशों के तहत एक 949 रुपए वाला प्रीपेड प्लान भी देता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, रोजाना 2GB डेटा (कुल 168GB) और रोजाना 100 SMS शामिल हैं। यह प्लान 84 दिनों की वैलीडिटी के साथ आता है। इसके अलावा, जियो इस प्लान में 84 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार मोबाइल सब्स्क्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G भी ऑफर करता है। अन्य ऐप सब्स्क्रिप्शंस में JioTV और JioCloud शामिल हैं। यह भी एक मौजूदा प्लान है।