Jio Best Plan: रोज 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स की भरमार! जानें कौन सा है यह प्लान

Jio Best Plan: रोज 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री बेनिफिट्स की भरमार! जानें कौन सा है यह प्लान

अगर आप ऐसा प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं जिसमें रोजाना पर्याप्त डेटा मिलने के साथ कुछ अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल हों, तो Reliance Jio का 450 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह प्लान 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G एक्सेस के अलावा Google AI Pro जैसी सर्विस भी मुफ्त दी जा रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio के 450 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में क्या मिलता है?

Jio के 450 रुपये वाले वाले प्लान में ग्राहकों को रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 36 दिनों की वैलिडिटी के दौरान यूजर कुल 72GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी शामिल हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। वहीं, एलिजिबल ग्राहकों को इस प्लान के साथ ट्रू अनलिमिटेड 5G का भी लाभ मिलता है।

कई अतिरिक्त फायदे शामिल

डेटा और कॉलिंग के अलावा इस प्लान के साथ कई डिजिटल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। इसमें 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है। साथ ही JioAICloud के जरिए 50GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है।

इस प्लान की सबसे खास बात 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन है। कंपनी के अनुसार, इसकी अनुमानित कीमत 35,100 रुपये है। इस मेंबरशिप के साथ यूजर्स को Nano Banana समेत कई AI टूल्स का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

इन शर्तों का रखना होगा ध्यान

Google AI Pro का लाभ लगातार जारी रखने के लिए यूजर को 349 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले Jio प्लान पर रिचार्ज बनाए रखना होगा। Jio ने यह भी बताया है कि अगर कोई ग्राहक Family Structure का हिस्सा है और उसके नंबर उस स्ट्रक्चर से जुड़े हुए हैं, तो उससे बाहर निकलने के लिए इस प्लान से रिचार्ज करना आवश्यक होगा।

क्या यह प्लान वैल्यू फॉर मनी है?

इस प्लान की वैलिडिटी 36 दिन है, यानी इसका औसत दैनिक खर्च करीब 12.5 रुपये बैठता है। रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G एक्सेस, JioHotstar, JioAICloud और 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स को देखते हुए यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो डेटा के साथ AI आधारित सुविधाओं का भी फायदा उठाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs OnePlus N6 vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile