336 दिनों तक दबाकर कर सकेंगे कॉलिंग, ताबड़तोड़ है Jio का ये रिचार्ज प्लान, देखें सभी बेनेफिट्स
अगर आप Jio प्रीपेड यूजर हैं और कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान तलाश कर रहे हैं, तो इस विकल्प के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है. रिलायंस जियो 1,748 रुपये की कीमत वाला एक प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 336 दिनों की है. कम खर्च में लंबे समय तक चलने वाले रिचार्ज की बात करें, तो यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए किफायती माना जा रहा है, जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत होती है.
Surveyजियो का 336 दिन वाला प्लान
जियो का 1,748 रुपये वाला यह प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें मोबाइल डेटा की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती. यही वजह है कि यह प्लान सीनियर सिटिज़न्स या उन लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है, जिनके घर या ऑफिस में पहले से वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है और जो केवल भरोसेमंद कॉलिंग सेवा चाहते हैं.
इस प्रीपेड प्लान के तहत जियो यूजर्स को लोकल और STD दोनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 3,600 एसएमएस भी दिए जाते हैं. हालांकि, इस प्लान में किसी भी तरह का मोबाइल डेटा शामिल नहीं है. अगर यूजर को इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो वे अपनी आवश्यकता के अनुसार अलग से डेटा ऐड-ऑन पैक रिचार्ज कर सकते हैं.
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी है, जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट खत्म हो जाती है. कॉलिंग और SMS के अलावा, जियो इस प्लान के साथ जियो टीवी और जियो क्लाउड का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी उपलब्ध कराता है, जिससे यूजर्स को अतिरिक्त डिजिटल सुविधाओं का फायदा मिलता है.
एयरटेल का 365 दिन वाला प्लान
अगर बात एयरटेल की करें, तो यह कंपनी भी कॉलिंग-ओनली प्रीपेड प्लान पेश करती है, लेकिन कीमत के मामले में यह जियो से थोड़ा महंगा है. एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान 1,849 रुपये में आता है, जो जियो के मुकाबले 101 रुपये ज्यादा है. हालांकि, एयरटेल इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी देता है, जो जियो की तुलना में करीब एक महीने ज्यादा है.
एयरटेल के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3,600 एसएमएस की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही स्पैम अलर्ट्स, फ्री हेलो ट्यून्स और परप्लेक्सिटी प्रो एआई का एक्सेस भी दिया जाता है. ऐसे में जिन यूजर्स को केवल कॉलिंग की जरूरत है, उनके लिए जियो और एयरटेल दोनों के प्लान अपने-अपने फायदे के साथ बाजार में उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें: Binge-Watch! असली कहानी पर बनी ये 5 वेब सीरीज देख भन्ना जाएगा दिमाग, कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile