ये हैं Reliance Jio के ताबड़तोड़ रिचार्ज.. 3 महीने की एक ही बार में छुट्टी, कीमत चेक करें

HIGHLIGHTS

Reliance Jio के पास कुछ सबसे दमदार और ताबड़तोड़ रिचार्ज प्लान हैं।

इन रिचार्ज प्लांस में यूजर्स को 3 महीने की वैलिडीटी मिलती है।

लंबी वैलिडीटी के अलावा इन जियो प्लांस में अन्य बहुत से बेनेफिट मिलते हैं।

अगर आप Reliance Jio का SIM इस्तेमाल करते हैं और इंटरनेट-कॉलिंग के साथ OTT और AI टूल्स का फायदा कंपनी अपने रिचार्ज प्लांस में मुहैया करवा रही है। हालांकि, अगर आप लंबी वैलिडीटी चाहते हैं तो कंपनी के पास कं प्राइस में ज्यादा बेनेफिट के साथ लंबी वैलिडीटी वाले 2 जबरदस्त रिचार्ज प्लांस भी हैं। Mukesh Ambani की Reliance Jio अपने ग्राहकों को 329 रुपये और 889 रुपये के प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। इनमें JioSaavn Pro, JioHotstar Mobile और Google Gemini AI Pro जैसे प्रीमियम बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। हालांकि, एक सबसे खास बात यह है कि 889 रुपये के प्लान के साथ कंपनी की ओर से 3 महीने की वैलिडीटी यानि 84 दिन तक के लिए अलग अलग बेनेफिट दिए जा रहे हैं। आइए अब इन दोनों ही प्लांस के बीच के अंतर को देखते हैं और जानते हैं कि दोनों के बेनेफिट कितने और काइसे अलग हैं।

Jio का लंबी वैलिडीटी वाला 329 रुपये का प्लान

Jio के 329 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी कंपनी आपको दे रही है। इस प्लान में डेली 1.5GB हाई-स्पीड डेटा भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि इस प्लान में आपको कुल 42GB डेटा मिल रहा है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ अलग से मिल रहा है। इसके अलावा JioSaavn Pro और JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान के साथ कंपनी 18 महीने का Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, इसकी कीमत 35,100 रुपये के आसपास है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 5TB क्लाउड स्टॉरिज भी मिल रही है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 5G अनलिमिटेड डेटा का लाभ नहीं मिलता है।

Reliance Jio का 889 रुपये वाला प्लान

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो 889 रुपये वाला प्लान लंबी वैलिडिटी का ऑप्शन भी ग्राहकों को रिलायंस जियो के पास मिल रहा है। इसमें पूरे 84 दिनों तक रोज 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी कुल 126GB डेटा इस प्लान का हिस्सा है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान के साथ JioSaavn Pro, JioHotstar Mobile और Google Gemini AI Pro जैसे बेनिफिट्स भी अलग से मिलते हैं। इस प्लान में भी 5G डेटा का लाभ नहीं मिलता है।

329 या 889 रुपये वाला, कौन-सा प्लान चुनें?

अगर आपको कम कीमत में 28 दिनों के लिए डेटा, कॉलिंग और OTT चाहिए, तो 329 रुपये वाला प्लान बेस्ट ऑप्शन है। वहीं, 84 दिनों की वैलिडिटी चाहने वालों के लिए इस प्लान को बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें: धम्म करके गिर गई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत..मिल रहा 10000 रुपये का ताबड़तोड़ डिस्काउंट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :