motorola launching Moto G77 Power with 7000 mah big battery
अगर आप 20 हजार रुपये से कम प्राइस में एक बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बढ़िया मौका है। असल में, Motorola का एक बड़ी बैटरी वाला फोन इस समय Flipkart पर सस्ते में सेल किया जा रहा है। मोटोरोला के इस फोन को अभी जुलाई महीने में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इस फोन के 4GB रैम मॉडल को केवल 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए इसके स्पेक्स और फीचर आदि के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं।
Moto G77 Power को जुलाई में सिर्फ 8GB RAM वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब फोन के इस मॉडल को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8GB RAM मॉडल पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके बाद फोन को आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Moto G77 Power में 6.72-इंच Full HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर फोन में मिल रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो किसी भी नॉर्मल फोन के स्थान पर ज्यादा चलती है। इस बैटरी का साथ देने के लिए फोन में 30W वायर्ड चार्जिंग क्षमता मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। मोटोरोला फोन Android 16 पर आधारित HelloUI पर काम करता है। कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और एक बड़ा Android OS का वादा भी इस फोन के साथ किया हुआ है।
अगर आप केवल और केवल एक बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश में हैं तो आपको इस फोन के साथ जाना चाहिए। इसमें एक अच्छी डिस्प्ले और कैमरा भी आपको मिलता है। हालांकि, इस कीमत में 6GB RAM वाला Tecno Spark 50s एक अच्छा ऑप्शन आपके लिए हो सकता है। लेकिन आपको अपनी जरूरत के हिसाब से ही फोन को चुनना चाहिए।