Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है जिनमें रोजाना 2GB डेटा मिलता है। हालांकि, आज हम जिन दो प्लान्स की बात कर रहे हैं, वे न केवल 2GB डेली डेटा के साथ आते हैं, बल्कि यूजर्स को अतिरिक्त बोनस डेटा भी ऑफर करते हैं। ये प्लान्स 749 रुपये और 899 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। इन दोनों प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें बोनस 4G डेटा के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलता है। बता दें कि Jio अपने उन सभी प्लान्स के साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड 5G सुविधा देता है, जिनमें प्रतिदिन 2GB या उससे अधिक डेटा मिलता है।
SurveyJio का 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो का 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 2GB डेटा और रोज 100 SMS के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है। कंपनी इस प्लान के साथ 20GB बोनस डेटा भी दे रही है। ऐसे में यूजर्स को कुल 164GB 4G डेटा मिलता है। इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड 5G भी डेटा शामिल है।
इस प्लान का एक और बड़ा फायदा 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये बताई गई है। इसके साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। निर्धारित FUP डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है। इसके अलावा इस प्लान में JioHotstar Mobile का एक्सेस भी शामिल है।
Jio का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में भी 20GB बोनस डेटा दिया जाता है। साथ ही Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन और JioHotstar Mobile का एक्सेस भी शामिल है।
इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। कुल मिलाकर यूजर्स को इस प्लान में 200GB डेटा मिलता है। इसके अलावा JioAICloud के तहत 50GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है।
Google AI Pro सब्सक्रिप्शन को लेकर जरूरी जानकारी
ध्यान देने वाली बात यह है कि Google AI Pro सब्सक्रिप्शन का लाभ जारी रखने के लिए यूजर्स को Jio के 349 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले प्लान से लगातार रिचार्ज कराना होगा।
यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE vs OnePlus 15R: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
