क्या आपके फोन पर भी नहीं चल रहा Vi 5G? तीन पॉइंट्स में जान लें ठीक करने का तरीका, झटपट चलने लगेगा सुपरफस्ट इंटरनेट

HIGHLIGHTS

Vodafone Idea Limited (VIL) ने हाल ही में मुंबई में 5G लॉन्च किया था।

कभी कभार ऐसा भी हो सकता है कि यूजर के फोन पर 5G काम न करे।

ऐसी स्थितियों के लिए वोडाफोन आइडिया ने तीन चीजें कहीं जो यूजर्स को याद रखनी चाहियें।

क्या आपके फोन पर भी नहीं चल रहा Vi 5G? तीन पॉइंट्स में जान लें ठीक करने का तरीका, झटपट चलने लगेगा सुपरफस्ट इंटरनेट

Vodafone Idea Limited (VIL) ने हाल ही में मुंबई में 5G लॉन्च किया था। भारत का यह तीसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर अब अपने काम में बदलाव ला रहा है और ज्यादा सर्कलों में 5G लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है। अगर आप एक Vi 5G ग्राहक हैं और 5G नेटवर्क चलाने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो Vi ने इस समस्या को सुलझाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कभी कभार ऐसा भी हो सकता है कि यूजर ने 5G की सभी जरूरतों को चेक कर लिया हो फिर भी उनके फोन पर 5G काम न करे। ऐसी स्थितियों के लिए वोडाफोन आइडिया ने तीन चीजें कहीं जो यूजर्स को याद रखनी चाहियें।

यह भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया के करोड़ों यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मुंबई के बाद इन 4 राज्यों में होगा Vi 5G का बोलबाला

5G की समस्या को सुलझाने के लिए Vi के सुझाव

5G नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्याओं को सुलझाने के लिए वोडाफोन आइडिया के तीन सुझाव ये हैं:

  1. अगर यूजर का फोन पावर सेविंग मोड पर है तो 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी में समस्याएं आ सकती हैं।
  2. अगर यूजर ने SIM कार्ड को सिम स्लॉट 2 में रखा है तो यह संभव है कि 5G ठीक तरह से या पूरी तरह से काम न करे। तो सिम कार्ड को सिम स्लॉट 1 में रखने की कोशिश करें।
  3. अगर यूजर का फोन बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है तो 5G स्विच ऑफ हो सकता है।

वोडाफोन आइडिया का 5G उन सभी फोन्स में काम करना चाहिए जो भारती एयरटेल के 5G को सपोर्ट करते हैं। Vi और Airtel दोनों ने भारत में 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर) सेवाएं लॉन्च कर दी हैं।

वोडाफोन आइडिया का 5G अप्रैल 2025के महीने में चार सर्कलों – दिल्ली, पंजाब, बिहार और कर्नाटक में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी पुष्टि कर दी है। आने वाले महीनों में Vi द्वारा और ज्यादा सर्कल जोड़े जाएंगे क्योंकि टेलिकॉम कंपनी 4G/5G नेटवर्क के विस्तार के लिए अपने पूंजीगत व्यय को बढ़ा रही है।

वोडाफोन आइडिया को वापसी करने के लिए नए यूजर्स जोड़ने की जरूरत है। यह टेल्को काफी तेजी से अपने ग्राहकों को खो रहा है और अब इसका एक्टिव यूजर बेस गिरकर 180 मिलियन से भी कम रह गया है।

यह भी पढ़ें: 7 साल तक नया रहने वाला ये Samsung Phone पहले कभी नहीं बिका होगा इतना सस्ता, यहां मिल रही ताबड़तोड़ डील

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo