Jio-BSNL के बीच घमासान युद्ध, मात्र 2 रुपये के अंतर पर बेस्ट प्लान, देखें कौन है विनर
300 रुपये से कम का बीएसएनएल का शानदार प्लान
बीएसएनएल के पास आपके बजट के अनुसार कई दमदार रिचार्ज प्लांस उपलब्ध हैं
Jio, Airtel, Vi की तुलना में, BSNL एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अपने प्लान की कीमत में वृद्धि नहीं की है

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) और सरकार द्वारा संचालित एकमात्र दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) एक से एक बेहतरीन प्लांस (Plans) पेश करती है। इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं Jio और BSNL के एक ऐसे प्लान (Plan) की जो 250 रुपये से कम में अपने बेनेफिट आपको ऑफर (offer) कर रहा है। आइए इन प्लान्स (Plans) के बारे में विस्तार से जानते हैं और बताते हैं कि बीएसएनएल (BSNL) और जियो (Jio) में से कौन सा बेस्ट है?
बीएसएनएल (BSNL) का 247 रुपये वाला प्लान (Plan)

बीएसएनएल (BSNL) का यह सस्ता प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) 30 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ आता है। कंपनी इस रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) के साथ 50GB डेटा (Data) देगी, जो बिना किसी डेली (Daily) लिमिट के साथ आपको मिल रही है। हालांकि, 50GB की सीमा खत्म होने के बाद स्पीड 80Kbps हो जाएगी। इस प्लान (Plan) में सभी नेटवर्क (Network) पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और प्रतिदिन 100SMS की सुविधा है। आपको इरोस नाउ मनोरंजन सेवाएं भी इस प्लान (Plan) में मिलेगी।
रिलायंस जियो (Jio) 249 रुपये का प्लान (Plan)

Reliance Jio के 249 रुपये के प्लान (Plan) में थोड़ा बदलाव किया गया है। यह प्लान (Plan) अब 23 दिनों के लिए वैलिड है। खास बात यह है कि यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा (Data) दिया जाता है। इस तरह कुल डेटा (Data) 46GB हो जाता है। इसके साथ सभी नेटवर्क (Network) पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और रोजाना 100SMS की पेशकश की जाती है। इस प्लान (Plan) में जियो (Jio) ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
Jio 249 रुपये प्लान (Plan) VS बीएसएनएल (BSNL) 247 रुपये वाला प्लान (Plan): किस प्लान (Plan) में मिलते हैं ज्यादा लाभ?
देखा जाए तो बीएसएनएल (BSNL) के प्लान (Plan) में वैलिडिटी (Validity) और डेटा (Data) दोनों ज्यादा मिलते हैं। बीएसएनएल (BSNL) के प्लान (Plan) के तहत 30 दिनों के लिए 50GB डेटा (Data) मिलता है, जबकि जियो (Jio) अपने ग्राहकों को 23 दिनों में 46GB डेटा (Data) दे रही है। Jio प्लान (Plan) अतिरिक्त लाभों के साथ आता है, जिसमें JioTV, JioSecurity, JioCloud और JioCinema के सब्सक्रिप्शन शामिल हैं। अगर आपको 4G डेटा (Data) चाहिए तो आप Jio प्लान (Plan) के लिए जा सकते हैं। हालांकि बीएसएनएल (BSNL) के पास यह प्लान (Plan) 3G डेटा (Data) प्लान (Plan) के तौर पर आपको मिलता है।
नोट: BSNL और Jio के Recharge Plans के बारे में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें!
