चाहिए खूब सारा डाटा तो BSNL का यह प्लान जमेगा आपको, पूरे साल मिलेगा डेली 2GB डाटा

Highlights

Rs 1498 में आता है BSNL का यह प्लान

बीएसएनएल के Rs 1498 वाले प्लान में मिलता है हर रोज़ 2GB डाटा

डाटा वाउचर में नहीं मिल रहा है कोई और लाभ

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) Rs 1498 का एक बेहतरीन प्लान ऑफर करती है जो यूजर्स को लंबी अवधि के लिए सबसे बेस्ट बेनिफ़िट ऑफर करता है। टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद लंबी अवधि वाले रिचार्ज प्लान (long term recharge plan) महंगे हो गए हैं। हालांकि इस रिचार्ज प्लान को टैरिफ (tariff) में बढ़ोतरी से काफी पहले पेश किया गया था। चलिए जानते हैं इन प्रीपेड प्लांस (prepaid plans) के बारे में...

Rs 1498 में क्या ऑफर करता है BSNL? 

बीएसएनएल (BSNL) का आरएस 1498 वाला प्लान डाटा वाउचर (BSNL data voucher) है। अगर अधिक डाटा का उपयोग करते हैं और कोई खास कॉलिंग की आवश्यकता नहीं है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। वॉयस कॉलिंग के लिए आप अपनी ज़रूरत के मुताबिक, टॉकटाइम वाउचर के साथ कोई मिनिमम रिचार्ज भी कर सकते हैं। बीएसएनएल के इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है और यह सीमित डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 40 Kbps हो जाती है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। प्लान के साथ कोई अन्य लाभ नहीं मिल रहा है।

हालांकि अगर आप अधिक कॉलिंग करते हैं या SMS का उपयोग करते हैं तो यह प्लान आपके लिए नहीं है। यह प्लान आपके डाटा बूस्टर के रूप में काम आ सकता है। बीएसएनएल (BSNL) के रिचार्ज प्लान एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को यह ज़रूर याद रखना होगा कि बीएसएनएल (BSNL) के पास पैन-इंडिया 4 जी नेटवर्क नहीं है और हाई-स्पीड डाटा यूज़ करने वालों को यह बड़ी कमी लग सकती है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile