28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और खूब सारा डेटा, कीमत 60 रुपये से कम, गदर काट रहा इस कंपनी का प्लान

By

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने हाल ही में एक ऐसा प्रमोशनल ऑफर निकाला है जो केवल 51 रुपये में एक नई BSNL SIM और दमदार कनेक्शन के साथ आता है. यह ऑफर BSNL की कस्टमर सर्विस सेंटर से लेकर आम दुकानों में भी उपलब्ध है. भारत में किफायती टेलीकॉम कंपनीयों की काफी कमी है और इस ही वजह से जब भी BSNL एक नए और एकदम किफायती प्लान के साथ सामने आती है तो हर कोई उस प्लान के बारे में और जानना चाहता है.

सरकारी कंपनी BSNL देश भर में बढ़िया इंटरनेट देने के कार्य में जुटी है और अगर आप भी एक नई और सस्ती BSNL की SIM को खरीदना चाहते हैं तो यहाँ हैं इस 51 रुपये वाले कनेक्शन के बारे में वो सारी जानकारी जो आपके लिए जानना जरूरी है.

BSNL का तगड़ा ऑफर

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर BSNL ने अपने औपचारिक X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए ग्राहकों को यह बताया की जो ग्राहक अभी एक नए कनेक्शन को खरीदते हैं उन्हें एक प्रीपेड डाटा पैकेज मिलेगा जिसमें अनलिमिटेड वौइस कॉल्स के साथ 2GB का हाई स्पीड डाटा प्रतिदिन 100SMS के साथ मिलेगा. यह प्लान एक फ्री SIM के साथ आता है और 28 दिन तक की वैलिडिटी के साथ आता है.

BSNL ने इस प्लान को लोगों के बीच इसलिए रखा है ताकी लोग BSNL को एक बार ट्राई जरूर करें और अच्छे बेनिफिट्स का लाभ उठाने के साथ ही उसका लाइफटाइम यूजर बन पाएं. इस कैंपेन को BSNL ने यह टैग लाइन दी है: “Flip the network on – One simple start, and the network becomes yours.”

यह ऑफर BSNL की तरफ से 22 मई से लेकर 30 जून तक उपलब्ध रहेगा और इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक इस प्लान को अपने नजदीकी BSNL के सर्विस सेंटर या ऑथोरिसेडरि टेल आउटलेट से खरीद सकते हैं. अगर आपको इस ऑफर के सारे लाभ उठाने हैं तो आपको इस प्लान को प्रमोशनल पीरियड के अंदर – अंदर ही खरीद लेना चाहिए ताकी आप इस प्लान का भरपूर फायदा उठा सकें.

यह भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च कर दिया धांसू प्लान, Airtel-Jio के निकल जाएंगे पसीने! कीमत बस है इतनी

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By