BSNL satellite phone launched for remote communication know Price and features
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपने ग्राहकों और नए यूजर्स के लिए दो बड़े अपडेट पेश किए हैं। कंपनी ने एक तरफ जहां अपने सबसे पॉपुलर एनुअल रिचार्ज प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडीटी जोड़ने का ऐलान किया है, वहीं दूसरी तरफ अपने 1 रुपये वाले एंट्री-लेवल प्लान को नए अवतार में कुछ नए फ़ायदों के साथ वापिस मार्केट में उतारा है। BSNL के इस कदम से लंबी वैलिडिटी चाहने वाले मौजूदा यूजर्स और नया कनेक्शन लेने की सोच रहे नए ग्राहकों दोनों को ही बड़ा फायदा होने वाला है।
This Independence Day, give yourself the freedom from frequent recharges.
— BSNL India (@BSNLCorporate) August 13, 2026
Get 412 days of BSNL connectivity with one recharge, including 47 extra days beyond a year.
Recharge smart via #BReX 👉 https://t.co/SpaVXw85OI#BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife… pic.twitter.com/qGtt7WkKxS
BSNL ने अपने 2,399 रुपये वाले लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान को अपग्रेड कर दिया है। आमतौर पर इस प्लान में 365 दिनों (1 साल) की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन ‘इंडिपेंडेंस डे ऑफर’ के तहत कंपनी इसमें 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी फ्री दे रही है। इसका मतलब है कि अब इस प्लान से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को पूरे 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस ऑफर की समय-सीमा 12 अगस्त 2026 से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक रखी गई है। इस प्लान की बाट करें तो इसमें 412 दिनों तक रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है।
BSNL ने अपने चर्चित 1 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को दोबारा अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है। यह प्लान मुख्य रूप से उन नए ग्राहकों के लिए है जो नया BSNL सिम कार्ड खरीद रहे हैं वह इस प्लान को पहले रिचार्ज (FRC) के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस बार कंपनी ने इसके फायदों में थोड़ी कटौती की है। जहां पहले इस 1 रुपये वाले रिचार्ज में 30 दिनों के लिए 60GB डेटा मिलता था, वहीं अब नए संशोधन के बाद ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी और कुल 24GB डेटा ही दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Airtel की लिस्ट से 4 प्लांस का सुपड़ा साफ.. ग्राहक खोजते खोजते परेशान, देखें कितने रुपये वाले प्लान