BSNL ने उड़ाए Jio-Airtel के छक्के! लॉन्च किया 200Mbps इंटरनेट, 5000GB डेटा और 25+ OTT वाला सस्ता प्लान

BSNL ने उड़ाए Jio-Airtel के छक्के! लॉन्च किया 200Mbps इंटरनेट, 5000GB डेटा और 25+ OTT वाला सस्ता प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने नए Fiber Freedom Plan को पेश किया है। कंपनी का यह ब्रॉडबैंड प्लान हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट का लाभ भी देता है। BSNL ने इस प्लान को 1,111 रुपये प्रति महीने की स्पेशल लॉन्च कीमत पर उपलब्ध कराया है। BSNL के Fiber Freedom Plan में ग्राहकों को 200Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इसके साथ हर महीने 5,000GB डेटा दिया जाता है। प्लान की खासियत यह है कि इसमें 25 से ज्यादा प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी शामिल है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि, BSNL ने अभी उन OTT प्लेटफॉर्म्स के नामों का खुलासा नहीं किया है, जिन्हें इस प्लान के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि 1,111 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत कितने समय तक लागू रहेगी।

BSNL ने लॉन्च किया नया Selfcare ऐप

Fiber Freedom Plan के साथ BSNL ने अपने Selfcare मोबाइल ऐप को भी अपडेट किया है। Android और iOS के लिए उपलब्ध इस नए ऐप का नाम अब “BSNL Selfcare New” रखा गया है।

इस ऐप के जरिए यूजर्स कई जरूरी काम कर सकते हैं। इसमें प्रीपेड रिचार्ज, पोस्टपेड और लैंडलाइन बिल पेमेंट, शिकायत दर्ज करना और उसका स्टेटस ट्रैक करना, DND मैनेजमेंट, पेमेंट हिस्ट्री और फाइबर कनेक्शन बुक करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अलावा नए BSNL Selfcare ऐप में AI चैटबॉट सपोर्ट, वॉयस सर्च और मल्टीपल अकाउंट मैनेजमेंट का विकल्प भी दिया गया है। यूजर्स ऐप के जरिए BSNL Entertainment TV को भी एक्सेस कर सकते हैं।

करीब 500 Live TV चैनल्स फ्री

BSNL के मोबाइल ग्राहकों के लिए कंपनी ने BSNL Free Entertainment TV सर्विस भी उपलब्ध कराई है। Tango TV द्वारा संचालित इस सर्विस के जरिए यूजर्स को करीब 500 लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। यह सुविधा नए BSNL Selfcare ऐप के जरिए फ्री में उपलब्ध है। इसमें लाइव टीवी चैनल्स के साथ मोबाइल डिवाइस पर ऑन-डिमांड एंटरटेनमेंट कंटेंट भी देखा जा सकता है।

BSNL ने बढ़ाया 4G नेटवर्क

कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। BSNL ने देशभर में 4G लाने के लिए 26,300 से ज्यादा अतिरिक्त 4G BTS साइट्स का ऑर्डर दिया है। इस विस्तार का उद्देश्य देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों, कस्बों, गांवों और दूरदराज के इलाकों तक BSNL की 4G कनेक्टिविटी पहुंचाना है।

BSNL के अनुसार, उसके 4G नेटवर्क को बेहतर नेटवर्क क्वालिटी, व्यापक और ज्यादा स्थिर कवरेज, तेज डेटा स्पीड और बेहतर कॉलिंग अनुभव देने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी का 4G नेटवर्क स्वदेशी तकनीक पर आधारित टेक्नोलॉजी स्टैक का इस्तेमाल करता है, जिसे भविष्य में 5G में अपग्रेड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी; इस तारीख तक नहीं निपटाया Aadhaar वेरिफिकेशन.. तो महंगा पड़ेगा सिलेंडर

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile