BSNL 4G Plans: Airtel-Vi-Jio से भी सस्ते होंगे BSNL 4G Recharge Plan, मात्र 16 रुपये में मिलेगा सबकुछ
बीएसएनएल 4G का सबसे सस्ता प्लान मात्र 16 रुपये से शुरू होगा
बीएसएनएल सितंबर 2022 तक देशभर में 4G सेवा शुरू करेगी
बीएसएनएल के 4G प्लान जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से काफी सस्ते हैं

बीएसएनएल (BSNL) की 4G सेवा केरल, चेन्नई जैसे देश के कुछ सर्किलों में शुरू की जा चुकी है और पता चला है कि अगले साल सितंबर तक बीएसएनएल (BSNL) 4G को पूरे देश में लॉन्च कर दिया जाएगा। हाल ही में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत में 20-25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है, जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर भड़क गए और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 4G सर्विस लॉन्च करने की मांग करने लगे। बीएसएनएल (BSNL) ने पिछले हफ्ते आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि वह सितंबर 2022 तक देश भर में 4G सेवाएं शुरू करेगी। बीएसएनएल (BSNL) को अपनी 4G सेवा से 900 करोड़ रुपये तक के लाभ की उम्मीद है। अब बीएसएनएल (BSNL) के 4G के सभी प्लान (Plan) लीक हो गए हैं। बीएसएनएल (BSNL) के 4G प्लान (Plan) जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले काफी सस्ते हैं। आइए एक नजर डालते हैं BSNL के इन सबसे 4G Recharge Plans पर।
बीएसएनएल (BSNL) का सबसे सस्ता 4G प्लान (Plan)
वेबसाइट bsnlteleservices ने सबसे पहले बीएसएनएल (BSNL) के 4G प्लान (Plan) की सूची के साथ एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसके अनुसार बीएसएनएल (BSNL) 4G का सबसे सस्ता प्लान (Plan) 16 रुपये का होगा, जिसमें कुल 2GB डेटा (Data) उपलब्ध होगा। इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 1 दिन की होगी। दूसरा प्लान (Plan) 56 रुपये का है, जिसमें 10GB डेटा (Data) उपलब्ध है और यह प्लान (Plan) 10 दिनों के लिए वैलिड (Valid) है। तीसरा प्लान (Plan) 18 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ 97 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान (Plan) में प्रतिदिन 2GB डेटा (Data) और अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा मिलती है।

डेटा (Data) सुनामी 98 रुपये वाला प्लान (Plan)
कंपनी के इन 4G प्लान (Plan) का नाम डेटा (Data) सुनामी है। इस प्लान (Plan) की कीमत 98 रुपये है। इस प्लान (Plan) के साथ ग्राहकों को रोजाना (Daily) 2GB डेटा (Data) मिलेगा। इसमें आपको EROS Now का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बीएसएनएल (BSNL) के इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 22 दिनों की है।
187 रुपये की कीमत वाला BSNL 4G Plan
इस प्लान (Plan) के साथ ग्राहकों को रोजाना (Daily) 2GB डेटा (Data) मिलेगा। इस प्लान (Plan) में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा है। यह प्लान (Plan) 28 दिनों के लिए वैलिड (Valid) होगा।
डेटा (Data) WFH 151 रुपये वाला BSNL Plan
अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो यह प्लान (Plan) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। इस प्लान (Plan) में 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ कुल 40GB डेटा (Data) मिलता है। इससे कॉलिंग (Calling) और मैसेजिंग (messaging) जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि इसके अलावा ZING ऐप सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान (Plan) के साथ उपलब्ध होगा।

198 रुपये का प्लान (Plan) BSNL 4G Plan
इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (Validity) 50 दिनों की होगी। इसमें रोजाना (Daily) 2GB यानी कुल 100GB डेटा (Data) मिलेगा। इस प्लान (Plan) में कॉलिंग (Calling) और मैसेजिंग (messaging) की सुविधा नहीं मिलती है।
251 रुपये की कीमत वाला BSNL 4G Plan
बीएसएनएल (BSNL) के 251 रुपये के प्लान (Plan) पर कॉलिंग (Calling) और मैसेजिंग (messaging) की सुविधा नहीं मिलेगी। यह प्लान (Plan) 30 दिनों के लिए वैलिड (Valid) होगा और इसमें कुल 70GB डेटा (Data) होगा।
